स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी डाइट का होना बहुत जरूरी है लेकिन मिलावटी खानों की वजह से लोगों के शरीर को पूरी तरह से पोषक तत्व नहीं मिल पाते। ऐसे में मुट्ठी भर अंकुरित काले चनों का सेवन करें जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर हैल्दी तो रहेगा ही साथ में कई बीमारियां भी दूर होंगी।
अंकुरित करने के लिए
सुबह एक मुट्ठी काले चनों को अच्छी तरह साफ करें और पानी में भिगो कर रख दें। रात को सोने से पहले इनमें से पानी निकाल दें और एक साफ सूती गीले कपड़े में लपेटकर हवा में रख दें। अगले दिन चने अंकुरित हो जाएंगे। इसमें नमक, प्याज, टमाटर काटकर स्लाद के तौर पर भी खा सकते हैं या ऐसे ही नमक और नींबू डालकर खाएं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।
फायदे
रोजाना अंकुरित काले चने खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और ताकत मिलती है।जिन महिलाओं को मां बनने में मुश्किल होती है, उनके लिए अंकुरित चने बहुत फायदेमंद रहते हैं। रोजाना शहद के साथ इनका सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ती है।
वहीं हर रोज रोज अंकुरित चनों में 1 चम्मच शक्कर मिलाकर खाने से पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी दूर होती है।
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें भी अंकुरित चने खाने चाहिए। इनमंर काफी मात्रा में फाइबर्स होते हैं जो पेट को साफ करते हैं और कब्ज दूर होती है।
यूरिन से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम होने पर अंकुरित चने फायदा पहुंचाते हैं। इसके लिए रोजाना चनों के साथ गुड़ खाने से यूरिन इंफैक्शन दूर होती है। इसके अलावा बवासीर होने पर भी अंकुरित चने खा सकते हैं।
त्वचा में निखार लाने के लिए बिना नमक डाले अंकुरित चनों का सेवन करें। इससे मुंहासे और एलर्जी भी दूर होती है।
अंकुरित चनों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से शरीर दूर रहता है।


तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता, तीन के शव बरामद
नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस जांच में जुटी
सरकार गठन से पहले तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स तेज, MLA टूटने की आशंका
नकली नोट मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस कर रही गहन जांच
संदिग्ध हरकत देख पुलिस ने दबोचा बदमाश, तलाशी में निकला चाकू
रीवा में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बढ़ा तनाव
सरकारी स्कूलों में घटती संख्या ने बढ़ाई चिंता, आखिर कहां हो रही कमी?
क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म, मुंबई टी20 लीग की तारीखें घोषित