स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी डाइट का होना बहुत जरूरी है लेकिन मिलावटी खानों की वजह से लोगों के शरीर को पूरी तरह से पोषक तत्व नहीं मिल पाते। ऐसे में मुट्ठी भर अंकुरित काले चनों का सेवन करें जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर हैल्दी तो रहेगा ही साथ में कई बीमारियां भी दूर होंगी। अंकुरित करने के लिए सुबह एक मुट्ठी काले चनों को अच्छी तरह साफ करें और पानी में भिगो कर रख दें। रात को सोने से पहले इनमें से पानी निकाल दें और एक साफ सूती गीले कपड़े में लपेटकर हवा में रख दें। अगले दिन चने अंकुरित हो जाएंगे। इसमें नमक, प्याज, टमाटर काटकर स्लाद के तौर पर भी खा सकते हैं या ऐसे ही नमक और नींबू डालकर खाएं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।फायदे रोजाना अंकुरित काले चने खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और ताकत मिलती है।जिन महिलाओं को मां बनने में मुश्किल होती है, उनके लिए अंकुरित चने बहुत फायदेमंद रहते हैं। रोजाना शहद के साथ इनका सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ती है।वहीं हर रोज रोज अंकुरित चनों में 1 चम्मच शक्कर मिलाकर खाने से पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी दूर होती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें भी अंकुरित चने खाने चाहिए। इनमें काफी मात्रा में फाइबर्स होते हैं जो पेट को साफ करते हैं और कब्ज दूर होती है।यूरिन से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम होने पर अंकुरित चने फायदा पहुंचाते हैं। इसके लिए रोजाना चनों के साथ गुड़ खाने से यूरिन इंफैक्शन दूर होती है। इसके अलावा बवासीर होने पर भी अंकुरित चने खा सकते हैं।त्वचा में निखार लाने के लिए बिना नमक डाले अंकुरित चनों का सेवन करें। इससे मुंहासे और एलर्जी भी दूर होती है।अंकुरित चनों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से शरीर दूर रहता है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'