दिशा पाटनी ने दर्शाया पशुओं से गहरा भावनात्मक जुड़ाव
मुंबई । इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने छह प्यारे पालतू जानवरों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दिशा के चार कुत्ते और दो बिल्लियां नजर आ रही हैं, जिनके साथ अभिनेत्री ने गहरा भावनात्मक जुड़ाव दर्शाया। अभिेनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “यह इनकी दुनिया है और मैं इसमें रहती हूं। मेरे प्यारे 6 मॉन्स्टर!! मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास आप हैं।” दिशा की इस पोस्ट ने न केवल उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया, बल्कि इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, “ओह, मेरे बच्चे,” जबकि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, “मैं नहीं कर सकती।” इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स और फॉलोअर्स ने दिल और आग वाले इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक जिम डांस वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अपनी एनर्जी और लय से फैंस को मंत्रमुग्ध करती नजर आई थीं। उस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, “काफी समय बाद खूबसूरत शख्स के साथ मस्ती कर रही हूं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार नवंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म कांगुवा में नजर आई थीं।
अब वह शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी, जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उन्होंने केक काटते हुए अपनी मुस्कुराती तस्वीरें और एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुद को खुशकिस्मत और आभारी बताया था। तस्वीरों में उनका सिंपल और खुशमिजाज अंदाज उनके फैंस को खूब भाया।


अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा