दिल्ली प्रीमियर लीग एलिमिनेटर मैच विवादों में घिरा, खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की
नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बीच शुक्रवार को खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के एलिमिनेटर मैच में विवाद हो गया। इस मैच को वेस्ट दिल्ली सात विकेट से अपने नाम किया जिसमें कप्तान नीतीश राणा का योगदान अहम रहा। नीतीश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया और अपनी टीम को क्वालिफायर-2 मुकाबले का टिकट दिलवाया। हालांकि, इस मैच में हुए विवाद ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, वेस्ट दिल्ली के बल्लेबाज कृष यादव की साउथ दिल्ली के कुछ खिलाड़ियों के साथ कहासुनी हो गई थी।
क्यों हुआ विवाद?
यह घटना वेस्ट दिल्ली की पारी के 11वें ओवर में घटी जब कृष ने अमन भारती की गेंद पर शॉट लगाया, लेकिन अमनोल शर्मा ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया। जब कृष पवेलियन की ओर लौटने लगे तो अमन ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और कृष को कुछ कहने लगे। इसके बाद कृष उनकी तरफ बढ़े और कुछ कहने लगे जिसके बाद विवाद बढ़ गया। साउथ दिल्ली के खिलाड़ी सुमित माथुर भी इस विवाद में कूद पड़े और कहासुनी बढ़ गई। स्थिति को शांत कराने के लिए नीतीश राणा और एक महिला अंपायर ने हस्तक्षेप किया तथा कहासुनी कर रहे खिलाड़ियों को अलग किया। नीतीश ने सुमित के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें अलग ले गए, जबकि महिला अंपायर ने कृष को डगआउट की ओर भेजा। वहीं, नीतीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच भी तीखी कहासुनी हुई थी।
नीतीश ने कृष के साथ निभाई साझेदारी
मैच की बात करें तो 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली ने पावरप्ले के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन नीतीश ने मोर्चा संभाला और कृष के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की और वेस्ट दिल्ली की ओर मैच का रुख पलट दिया। कृष ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि नीतीश अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, साउथ दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए थे।


विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा