संवेदनशील और प्रभावी बाल संरक्षण के लिए तैयार होंगे सीडब्ल्यूसी सदस्य
भोपाल : संरक्षण तंत्र को अधिक संवेदनशील, प्रभावी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मध्यप्रदेश के 19 जिलों के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों के लिए 13 दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत स्वायत्त संस्था सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (SPNIWCD) द्वारा आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में किया गया।
एक से 13 जून 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश के 19 जिलों भोपाल, मंडला, डिंडोरी, भिंड, देवास, इंदौर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, दतिया, हरदा, बालाघाट, दमोह, नर्मदापुरम, अनूपपुर, अशोकनगर, गुना, विदिशा और सीहोर से कुल 36 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, बाल अधिकारों, बाल संरक्षण तंत्र, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्रक्रियाओं तथा बाल कल्याण समितियों की वैधानिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी, राजकीय बाल संरक्षण एवं मातृशक्ति बालिका गृह, एसओएस चिल्ड्रेन विलेज तथा ओपन शेल्टर होम का अध्ययन भ्रमण भी कराया गया।
उल्लेखनीय है कि सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान देश में महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान, परामर्श एवं प्रलेखन की अग्रणी संस्था है। यह मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं मिशन वात्सल्य के अंतर्गत राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करते हुए बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से जुड़े मानव संसाधनों के क्षमता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत, शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद बदलेगी रणनीति
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान
गुरफतेह ने छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- फिल्मों से ज्यादा इस मुद्दे पर बात हो
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
नीता अंबानी और रोहित शर्मा ने बढ़ाया एमआई लंदन का उत्साह, फैंस संग बिताया खास समय
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी
छात्र आंदोलन से संसद तक गूंजा विवाद, CJP प्रदर्शन ने बढ़ाई सियासी हलचल