कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, अलग-अलग समुदायों की मौजूदगी
कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा के चौथे दिन दो लाख से अधिक लोग पहुंचे. वहीं इस दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति ने सनातन धर्म को अपनाया. वहीं 543 लोगों की घर वापसी भी हुई.
अनवर ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, 543 लोगों ने की घर वापसी
कोरबा में चल रही बाबा बागेश्वर की पांच दिवसीय हनुमंत कथा के चौथे दिन दो लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई. 543 लोगों की घर वापसी के बाद कथा स्थल का वातावरण बदल गया. एक मुस्लिम परिवार ने भी सनातन धर्म अपनाया है. जिससे अनवर खान, अर्जुन सिंह बने, पत्नी हसीना, प्रिया सिंह बन गई. विधि विधान से सनातन धर्म में प्रवेश कराया गया. वहीं मंच से अनवर खान ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए गए.
हिंदुओ को न कटने देंगे, न बटने देंगे…- बाबा बागेश्वर
वहीं इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से बड़ा एलान करते हुए हिंदुओ के लिए कहा कि – हम जब तक जिंदा हैं, हिंदुओ को न कटने देंगे, न बटने देंगे, न मिटने देंगे और न ही झुकने देंगे.
‘हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी’
इसके पहले बाबा बागेश्वर ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी. अब यह खेल नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी.
घर वापसी का संकल्प भी दोहराया
बता दें कि अपनी कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घर वापसी का संकल्प भी दोहराया था. उन्होंने कहा था कि- अब हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं होगा. हम कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बिलासपुर के हिंदूओं से प्रार्थना करते हैं जिन-जिन लोगों को घर वापसी करनी है, यही सही मौका है.


युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन