मुजफ्फरनगर में विवादित नारेबाजी, पुलिस ने लिया आरोपी को हिरासत में
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी खुद को सच्चा हिंदुस्तानी बताकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है.
वायरल वीडियो में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनवर जमील नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की जाने लगी. मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. फिर पुलिस आरोपी अनवर जमील के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया.
खुद को बताया सच्चा हिंदुस्तानी
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी अनवर जमील का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उसने बताया कि चार-पांच महीने पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान हंसी मजाक में उसके एक दोस्त आकाश चौधरी ने उसे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के लिए कहा था. तभी उसने यह नारा लगाया था. आरोपी का कहना है कि वह सच्चा हिंदुस्तानी है और उसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं है. उसका दोस्त आकाश चौधरी लगातार इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था और उसने कल इस वीडियो को वायरल भी कर दिया. आरोपी खुद को देशभक्त बता रहा है और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाता हुआ नजर आ रहा है.
पुलिस ने अनवर को हिरासत में लिया
मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है. इस वीडियो का थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संज्ञान लिया है. वीडियो में नारा लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, जिसका नाम अनवर जमील है और वह अंसारी रोड थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त