गुजरात में कांग्रेस का चुनावी दांव: 40 नए अध्यक्षों के साथ BJP को चुनौती देने की तैयारी, क्या बदलेगी तस्वीर?
कांग्रेस पार्टी ने अब गुजरात में अपने संगठन में बदलाव की शुरुआत कर दी है. संगठन सृजन अभियान की कवायद के बाद राज्य के नए जिला एवं शहर प्रमुखों को ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अहमदाबाद शहर अध्यक्ष सोनल पटेल को बनाया है तो वहीं वडोदरा शहर और जिले में पुराने प्रमुखों को बरकरार रखा है. कुल मिलाकर पार्टी ने 40 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है.
गुजरात कांग्रेस की तरफ से जारी की गई सूची में अध्यक्षों को रिपीट किया गया है, लेकिन एक अनुमान के तहत करीब 50 फीसदी ऐसे नाम हैं. जिन्हें पहली बार जिला/शहर अध्यक्ष का दायित्व मिला है. मतलब साफ है कि पार्टी अब पुराने और नए दोनों कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की कोशिश कर रही है.
कांग्रेस आने वाले कुछ दिनों के भीतर इस अभियान के तहत अन्य राज्यों में भी जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान करेगी. इस अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है.
किसे कहां से मिली जिम्मेदारी?
- अमरेली जिले में प्रताप दूधात
- आणंद में अल्पेश पढियार
- अरवल्ली में अरनूभाई पटेल
- बनासकांठा जिले में गुलाब सिंह राजपूत
- भरुच में राजेन्द्र सिंह राणा
- भावनगर ग्रामीण में प्रवीण राठौड
- भावनगर शहर में मनोहर सिंह (लालभा)
- बोटाद में हिम्मत सिंह कटारिया
- छोटाउदेपुर में शशिकांत राठवा
- दाहोद में हर्षदभाई निनामा
- डांग में स्नेहिल ठाकरे
- देवभूमि द्वारका में पालभाई आंबलिया
- गांधीनगर में अरविंद सिंह सोलंकी
- गांधीनगर शहर में शक्ति पटेल
कांग्रेस के नए जिला एवं शहर अध्यक्षों की सूची
राजकोट शहर में डॉ.राजदीप सिंह जाडेजा, राजकोट ग्रामीण में हितेश वोहरा, साबरकांठा में रामभाई सोलंकी, सूरत ग्रामीण में आनंद चौधरी, सूरत शहर में विपुलभाई उधनावाला, सुरेन्द्रनगर में नौशाद सोलंकी, तापी में वैभवकुमार गामित, वडोदरा ग्रामीण में जसपाल सिंह पढियार, वडोदरा शहर में ऋत्विक जोशी और वलसाड में किशनभाई पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है.
गिर सोमनाथ में पुंजाभाई वंश, जामनगर शहर में वीरेन्द्र सिंह जाडेजा उर्फ दिग्गूभाई, जामनगर ग्रामीण में मनोज कथीरिया, जूनागढ़ शहर में मनोज जोशी, खेड़ा में कालू सिंह डाभी, कच्छ में वी के हुंबल, महीसागर में हर्षद पटेल, महेसाणा में बलदेवजी ठाकोर, मोरबी में किशोरभाई चिखलिया, नर्मदा में रंजीत सिंह तडवी, नवसारी में शैलेषभाई पटेल, पंचमहाल में चेतन सिंह परमार, पाटण में घेमरभाई पटेल, पोरबंदर में रामभाई मारू को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर क्या बोले वेणुगोपाल?
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत एक गहन संगठनात्मक कवायद का परिणाम हैं. बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संरचना को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू किए गए अभियान में पारदर्शी, समावेशी और विचारधारा आधारित नेतृत्व चयन पर ध्यान केंद्रित किया गया.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला