सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, जमीन कब्जाने वालों पर टूटेगा कहर
लखनऊ|मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान योगी ने एक बार फिर दोहराया कि अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।मुख्यमंत्री ने फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कई लोग जमीन पर अवैध कब्जा, मारपीट और अन्य कानून व राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायत लेकर सीएम के पास पहुंचे थे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले स्तर पर ऐसे मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मंडल, रेंज और जोन स्तर के पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि दबंगों और भूमाफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखें।
गैंगस्टर एक्ट और कमिश्नरेट प्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव गृह को कारण
गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार दे रही आर्थिक सहायता
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से पीड़ित कुछ लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर योगी ने कहा कि सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने पीड़ितों को अस्पताल से इलाज का एस्टिमेट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा और भरोसा दिलाया कि एस्टिमेट मिलते ही सरकार तत्काल आर्थिक मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को किया दुलार
जनता दर्शन के दौरान कई अभिभावक अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उन्हें दुलारा और चॉकलेट दी। उन्होंने अभिभावकों से ठंड के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से अभिभावकों ने आभार जताया।


एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात