चीन-जापान के अरबपति टाइकून: पानी और फैशन ने बनाई दौलत
जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के ताइवान पर बयान के बाद जापान और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच दोनों को लेकर तरह-तरह तुलना भी शुरू हो गयी है। यहां हम भी दोनों देशों के सबसे अमीर व्यक्तियों की तुलना करेंगे।
झोंग शानशान
झोंग शानशान चीन के सबसे अमीर शख्स हैं। दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में वे 23वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार शानशान की नेटवर्थ 6.73 लाख करोड़ रुपये है। झोंग शानशान नोंगफू स्प्रिंग के फाउंडर और चेयरमैन हैं, जो एक बोतलबंद पानी की कंपनी है।
इस कंपनी ने साल 2020 में हांगकांग में अपने शेयर लिस्ट किए थे। हांग्जो में जन्मे झोंग ने चीन की अराजक सांस्कृतिक क्रांति के दौरान प्राथमिक विद्यालय छोड़ दिया था। बाद में, उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने से पहले, एक कंस्ट्रक्शन मजदूर, एक अखबार के रिपोर्टर और एक बेवरेज सेल्स एजेंट के रूप में काम किया।
एशिया के सबसे अमीर शख्स
झोंग, वांताई बायोलॉजिकल कंपनी के भी मालिक हैं। वहीं उनके बेटे झोंग शू जी, नोंगफू में एक नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। चीन का सबसे अमीर शख्स होने के नाते शानशान को चीन का मुकेश अंबानी भी कहा जा सकता है, जो कि भारत के सबसे अमीर शख्स हैं।
बता दें कि शानशान मार्च 2021 में एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बने थे।
जापान का सबसे अमीर शख्स कौन
तदाशी यानाई जापान के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 4.35 लाख करोड़ रुपये है। वे 33वें सबसे अमीर शख्स हैं। तदाशी यानाई ने टोक्यो में लिस्ट रिटेल क्लोथिंग साम्राज्य फास्ट रिटेलिंग के ओनर हैं, जो यूनिक्लो चेन की पेरेंट कंपनी है।
फास्ट रिटेलिंग के अन्य ब्रांड्स में थ्योरी, हेल्मुट लैंग, जे ब्रांड और जीयू शामिल हैं। कंपनी ने अगस्त 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 21 अरब डॉलर के रेवेन्यू पर 2.5 अरब डॉलर का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। फोर्ब्स के अनुसार प्रमुख ब्रांड यूनिक्लो के 25 देशों में लगभग 2,500 स्टोर हैं।
यानाई का टार्गेट है कि उनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर बने, जिसका मतलब है कि उनकी कंपनी को एचएंडएम और इंडिटेक्स (जारा की पेरेंट कंपनी) से आगे निकलना होगा।


CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
EOW ने SMC इन्फ्रा एस्टेट के खिलाफ दर्ज की FIR, डायरेक्टर समेत कई लोग जांच के घेरे में
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म