सोलर पैनल से चन्दा को मिल रही मुफ्त बिजली
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है। इस योजना के अंतर्गत आमजन न केवल बिजली के उपभोक्ता बन रहे हैं बल्कि उत्पादन कर आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की नगर पंचायत राजपुर निवासी चन्दा सोनी ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिससे उनके घर में बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही है। योजना की जानकारी मिलते ही सोनी ने आवेदन किया। तत्पश्चात बिजली विभाग की टीम ने उनके घर में सोलर पैनल की स्थापना की। इस प्रक्रिया के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त 78 हजार रुपए की अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई, जिससे आर्थिक भार काफी कम हो गया।
सोनी ने बताया कि सोलर पैनल लगाने में कुल लगभग 2 लाख10 हजार रुपए खर्च हुए, लेकिन सरकारी अनुदान के चलते उनका वास्तविक निवेश काफी कम रह गया। आज उनके घर के सभी विद्युत उपकरण सुचारू रूप से चल रहे हैं और बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है।उन्होंने बताया कि एक बार के निवेश से आजीवन रोशनी और बचत यही सूर्यघर योजना का लाभ है।इसके साथ ही वे अपने आसपास के लोगों को भी योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि अधिक से अधिक परिवार आत्मनिर्भर बन सकें। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, बचत और सतत विकास को बढ़ावा दे रही है, जिससे आमजन को वास्तविक लाभ मिल रहा है और देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर