जान जोखिम में: गूगल मैप के भरोसे चले और अधूरे पुल पर लटक गई कार
अगर आप गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहा रहिए, क्योंकि रास्ते में कहीं भी ये आपको धोखा दे सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आए दिन इसकी वजह से हो रहे हादसों के कारण इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ताजा मामला यूपी के महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र का है. गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर एक फ्लाईओवर बन रहा है. गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे तीन लोग अचानक फ्लाईओवर पर जा पहुंचे और उनकी कार दूसरी तरफ फ्लाईओवर के अधूरे हिस्से में जा गिरी. गनीमत रही कि हादसे में सभी बाल-बाल बच गए.
घटना बीते रविवार रात करीब एक बजे की है. लखनऊ नंबर की एक कार गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर की ओर जा रही थी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर गूगल मैप की मदद से रास्ता तलाश रहा था, लेकिन मैप ने उन्हें सीधे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ा दिया. फ्लाईओवर का एक हिस्सा बन चुका था, जबकि दूसरे सिरे पर अभी मिट्टी डालकर काम चल रहा था. जैसे ही कार उस अधूरे हिस्से में पहुंची, वह पुल के किनारे जाकर लटक गई.
कार सवार सभी लोग सुरक्षित
कार में सवार तीनों लोग गोरखपुर के रहने वाले हैं और पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया और कार्यदायी संस्था की मदद से कार को नीचे उतार लिया गया.
हालांकि यह एक बड़ी लापरवाही का मामला उभरकर बनकर सामने आया है. गूगल मैप पर निर्भरता और निर्माण स्थल पर पर्याप्त संकेत न होना हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है. गनीमत रही कि समय रहते कार रुक गई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
न तो कोई बैरिकेडिंग थी, न डायवर्जन का संकेत
वहीं स्थानीय लोगों बताया कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते फ्लाईओवर पर न तो कोई बैरिकेडिंग थी, न डायवर्जन का संकेत और न ही पर्याप्त साइन बोर्ड. ऐसे में तेज रफ्तार से गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए जा रहे वाहन सीधे अधूरे पुल पर चढ़ सकते हैं. इससे पहले भी इस स्थान पर हादसे हो चुके हैं. लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.
बरेली में गई थी तीन लोगों की जान
बता दें कि यूपी के बरेली जिले में गूगल मैप के गलत निर्देशों के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ था. तीन लोग कार में सवार होकर जा रहे थे, लेकिन गूगल मैप ने उन्हें एक अधूरे पुल का रास्ता दिखा दिया, जिससे कार पुल से गिर गई और तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला