जो की 'रूट' उखाड़ फेकेंगे बुमराह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अपना पहला मैच खेलेंगी। दोनों ही टीमों के बीच आज से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज भी होने जा रहा है। पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भले ही भारतीय बल्लेबाजी में अनुभव की कमी झलक रही हो पर गेंदबाजी इंग्लैंड की मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
बुमराह-रूट के बीच होगी टक्कर
आज से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड की बल्लेबाजी के स्तंभ जो रूट के बीच जोरदार बैटल देखने का मिलेगा। टेस्ट क्रिकेट में जो रूट और जसप्रीत बुमराह का 24 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान बुमराह का पलड़ा भारी नजर आता है।
टेस्ट में जो रूट ने अब तक बुमराह की 559 गेंदों को फेस किया है और 286 रन बनाए हैं। इस दौरान रूट 411 गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए हैं। बुमराह की गेंदों पर रूट ने 36 चौके लगाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 51.16 का और औसत 31.77 का रहा है।
बुमराह ने रूट को टेस्ट में अब तक 9 बार अपना शिकार बनाया है। बुमराह टेस्ट में जो रूट को तीसरे सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज हैं। पैट कमिंस ने उन्हें 11 बार और जोश हेजलवुड ने 10 बार पवेलियन की राह दिखाई है।
भारत के खिलाफ जमकर चलता बल्ला
जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया के खिलाफ अब तक खेले 30 टेस्ट की 55 पारियों में जो रूट ने 2846 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 58.08 की रही है। टेस्ट में भारत के खिलाफ रूट के बल्ले से अब तक 11 अर्धशतक और 10 शतक निकले हैं।
उनका बेस्ट स्कोर 218 रन है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को रूट से बचकर रहने की जरूरत है। इंग्लैंड खेमे में रूट सबसे अनुभवी प्लेयर हैं। रूट ने अपने करियर में अब तक खेले 153 टेस्ट मैच में 13006 रन बनाए हैं।


नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास