सोने में बंपर उछाल का अनुमान! अमेरिका की इस एजेंसी ने बताया कब 1 लाख के पार जाएगा भाव!
आने वाले दिनों में सोने की कीमत एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ तेजी के साथ बढ़ सकती है. इस पर अमेरिका की एजेंसी जेपी मॉर्गन ने पूर्वानुमान लगाया है कि 2026 के मध्य तक सोने की कीमत प्रति औंस 4 हजार डॉलर को भी पार कर सकती है. हाल के दिनों में बैंक ने अपने नोट में कहा कि बढ़ती मंदी की चिंताएं और अमेरिका की तरफ से लगाए गए हाई टैरिफ और अमेरिका -चीन के बीच बढ़ते बिजनेस तनाव के कारण सोने की कीमत में तेजी आ सकती है.
जेपी मॉर्गन ने की बड़ी भविष्यवाणी
इसपर जेपी मॉर्गन का मानना है कि 2025 की चौथी तिमाही तक गोल्ड का औसत रेट 3,675 डॉलर प्रति औंस रहेगा. वहीं अगर इन्वेस्टर्स और केंद्रीय बैंकों की मांग में तेजी बनी रहती है तो कीमत 4 हजार डॉलर के स्तर को पहले भी छू सकती हैं. इसपर Goldman Sachs ने भी अब और तेजी का रुख अपनाया है. जिसने हाल के दिनों में 2025 के आखिरी तक पूर्वानुमान को 3,300 डॉलर से बढ़ाकर 3,700 डॉलर प्रति औंस कर दिया है. इसपर बैंक का कहना है कि एक चरम स्थिति में अगले साल के अंत तक सोने की कीमत 4,500 डॉलर यानी 1 लाख के पार पहुंच सकती है.
ब्याज दरें भी बढ़ सकती है
बता दें, जेपी मॉर्गन के इस पूर्वानुमान के पीछे का एक ही मुख्य कारण है इन्वेस्टर्स और केंद्रीय बैंकों से लगातार खरीदारी मजबूत हो रही है. इसपर बैंक को उम्मीद है कि इस साल सोने की मांग औसतन 710 टन प्रति तिमाही के आस-पास ही रहेगी. वहीं जेपी मॉर्गन ने संभावित नकारात्मक जोखिमों की तरफ भी अपने पूर्वानुमानों में इशारा किया है. अगर सरकारी बैंकों की मांग कमजोर होती है तो ब्याज दरें भी बढ़ सकती है.
आज सोने की कीमतों में उछाल
आज सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. जियो पॉलिटिकल टेंशन में बढ़ोतरी और इसके साथ ही यूएस इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर अनसर्टेनिटी भी है. वहीं डॉलर में भी कमजोरी देखने को मिली है. जिसके कारण आज सोने की कीमत में तेजी है. आज सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 490 रुपए उछलकर 98,060 रुपए पर आ गई है.


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा