महाकाल लोक क्षेत्र में अवैध मकान-होटलों पर चला बुलडोजर
उज्जैन। में महाकाल लोक के नीलकंठ गेट के पास मुस्लिम बहुल क्षेत्र बेगमबाग में मंगलवार सुबह बड़ी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने 16 मकानों, रेस्ट हाउस, होटल पर बुलडोजर चला दिया. वहीं क्षेत्र में बने एक स्कूल भवन को खाली करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है. विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
कारवाई के दौरान पुलिस के 200 अधिकारी-कर्मचारी तैनात
जिला प्रशासन, यूडीए और नगर निगम की टीम दो पोकलेन, चार जेसीबी, पांच डंपर लेकर क्षेत्र में पहुंची. इस दौरान पुलिस के 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सुबह 8 बजे से पहले मौके पर पहुंच गए. यूडीए के सीईओ ने बताया कि यह कार्रवाई अतिक्रमण के पूरी तरह से हटने तक जारी रहने वाली है. कार्रवाई के समय 45 प्लाट पर बने 90 स्ट्रक्चर हटाए जाने हैं. बता दें कि क्षेत्र में कुल 58 अतिक्रमण हैं, जिनमें से 42 को पहले ही हटाया जा चुका है, वहीं बाकी के 16 स्ट्रेक्चर को हटाना बाकी है।
एक हफ्ते पहले मिले थे नोटिस
यूडीए ने सरताज खान, खान मोहम्मद, मोहम्मद अनिज, ताहेर अली मोहम्मद, यूनुस, हिना खान, मोहम्मद सलीम, अब्दुल हामिद, वारिस बेग, शाहनवाज खान, न्यू सावन पैलेस होटल, राज गेस्ट हॉउस, होटल नसीब सहित होटल डाइमंड के संचालकों को एक हफ्ते पहले ही मकान और होटलों को खाली करने के लिए नोटिस थमाए थे।
नोटिस के बाद नहीं हटा अतिक्रमण
यूडीए टीम से नोटिस मिलने के बाद भी किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद आज मंगलवार सुबह यूडीए टीम के साथ अन्य अमले ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू करते हुए मकानों होटलों को बुलडोजर से जमीदोज कर दिया. प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में जब तक अतिक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता, तब तक कार्रवाई जारी रहने वाली है।


दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट