BSNL ने स्वदेशी Q-5G FWA सेवा की शुरुआत की, बिना सिम के मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने देश के कई शहरों में अपनी 5जी सेवा शुरू कर दी है. फिलहाल यह सेवा सिर्फ रिटेल एंटरप्राइजेज के लिए शुरू की गई है. जल्द ही रिटेल यूजर्स तक इसका विस्तार किया जाएगा. BSNL की Q-5G FWA सेवा के प्लान 999 रुपये से शुरू होंगे. इसके तहत एंटरप्राइजेज को बिना सिम कार्ड के 5G इंटरनेट की सुविधा मिल पाएगी.
बीएसएनएल ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर 5G सेवा शुरू करने का ऐलान किया. एक पोस्ट में बीएसएनएल ने कहा, “आपने नाम रखा. हमने इसे साकार किया! बीएसएनएल क्यू-5जी – क्वांटम 5जी पेश करते हैं. आपके अविश्वसनीय समर्थन और उत्साही भागीदारी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आपकी वजह से, अब हमारे पास एक ऐसा नाम है जो बीएसएनएल के 5जी नेटवर्क की शक्ति, गति और भविष्य को दर्शाता है.” इससे पहले BSNL ने जनता से अपनी 5G सेवाओं के लिए नाम सुझाने के लिए कहा था. कंपनी जल्द ही पूरे देश में 5G नेटवर्क लाने की तैयारी में जुटी है. फिलहाल, पूरा जोर 4G सेवाओं को स्थिर बनाने पर है.
क्या है Quantum 5G FWA?
यह असल में BSNL की वायरलेस 5G सेवा है. इसके तहत बिना सिम कार्ड के एंटरप्राइज लेवल पर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी. मोटे तौर पर इसे BSNL की वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस कहा जा सकता है. फिलहाल, BSNL की तरफ से इसे एंटरप्राइज लेवल पर ऑफर किया जा रहा है. वहीं, 50 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी BSNL के इस इंटरनेट सर्विस बिजनेस में पार्टनर भी बन सकती हैं.
999 रुपये से शुरू होगा प्लान
BSNL की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार FWA सेवा उद्यमों के लिए 5G FWA पर एक इंटरनेट लीज लाइन है, जिसकी सेवाएं फिलहाल चुनिंदा शहरों में 999 रुपये में शुरू हो रही हैं. हालांकि, BSNL की योजना इस तरह की सेवा रिटेल यूजर के लिए भी लाने की है.
कहां पहुंचा 4G?
एक दौर में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल BSNL भले ही 5G लॉन्च करने कर रही है. लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि 4G नेटवर्क कहां तक पहुंचा. क्योंकि, पिछले दिनों कंपनी ने आक्रमक तरीके से देशभर में 4G सेवा शुरू की है. टेलीकॉम डिपार्टमेंट के मुताबिक BSNL ने देशभर में 1 लाख 4जी टावर लगाए हैं, जिनमें से 70 हजार से ज्यादा टावर सक्रिय हैं.


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत