रिश्तों का कत्ल! पैसों के झगड़े में भाई बना हत्यारा, बड़ी बहन की ले ली जान
महासमुंद Jun 19, 2025: पैसे की बात को लेकर भाई ने अपनी बड़ी बहन के सिर पर लकड़ी के गुटके वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड-15 आदर्श नगर बसना के माता दरबार मोहल्ले में किराए के मकान में सलमा जौहरी अपनी तीन बहनों एवं अपनी मां के साथ रहती थी।
सलमा जौहरी का छोटा भाई गोलू उर्फ सलीम जौहरी शादी कर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में दूसरे मोहल्ले में रहता है। गोलू उर्फ सलीम जौहरी ड्राइवरी कर जीवन-यापन करता है। जबकि, सलमा जौहरी ब्यूटी पार्लर एवं मेंहदी लगाने से प्राप्त आमदनी से अपनी तीन छोटी बहनों एवं मां की परवरिश की जिम्मेदारी संभाल रही थी। सलीम जौहरी नशे का आदि था। वह अपनी मां के घर आकर अपनी बहन सलमा सहित तीनों बहनों एवं अपनी मां को पैसों के लिए तंग करता था।
मंगलवार की रात को भी वह पैसों की मांग करते हुए झगड़ा किया। गुस्से से उसने आंगन में पड़े लकड़ी के गुटके को बहनों को मारने के उद्देश्य से फेंका। चारों बहनें अपनी जान बचाने भागने लगीं। बड़ी बहन सलमा जौहरी के सिर में लकड़ी का गुटका जोर से लगा। गंभीर चोट लगने से जमीन पर गिर पड़ी। सलमा जौहरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। बसना थाना प्रभारी नरेन्द्र राठौर ने बताया कि भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर भेजा जा रहा है।


शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल की आरती में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन
Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे
CRIME : 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Vijay-Rashmika Wedding: सामने आया विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स, जानें कार्ड के अलावा क्या है खास?