बॉलीवुड को लगा झटका: ‘सूर्यवंशी’ एक्टर अजय वारंग नहीं रहे
मुंबई: फिल्म जगत से एक बेहद गंभीर खबर सामने आई है। अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अभिनय करने वाले अभिनेता आशीष वारंग का आज निधन हो गया है। आशीष वारंग के निधन की अभी असली वजह सामने नहीं आ सकी है। वह काफी समय से बीमार थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है।
'सूर्यवंशी' से मिली पहचान
एक्टर ने फिल्मों में अक्सर साइड रोल किए हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' से मिली। वह इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।
बड़े कलाकारों के साथ किया काम
अपने अभिनय करियर में आशीष वारंग ने अजय देवगन के साथ 'दृश्यम' में अभिनय किया। उन्होंने फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी के साथ काम किया। वह फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का भी हिस्सा रहे। वह आखिरी बार संजय निरंजन द्वारा निर्देशित 'बॉम्बे' में नजर आए थे।
मराठी फिल्म में भी किया काम
आशीष वारंग ने बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्म 'धर्मावीर' में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने अच्छे व्यवहार से फिल्मों के सेट पर लोगों का दिल जीता।
अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ किया काम
अपने करियर में आशीष वारंग ने कुछ बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, आशुतोष राणा और जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कलाकारों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे।
आशीष के भाई ने की पोस्ट
आशीष वारंग के भाई अभिजीत वारंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा 'आशीष वारंग दादा सच में आपकी याद आती है. पहले आपने वायुसेना अधिकारी के रूप में देश की सेवा की और फिर अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। दिल के रत्न. हम आपको सच में याद करते हैं आशीष वारंग दादा।'


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव