पुरानी रंजिश में खूनी हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में जांजगीर-चांपा मारपीट मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस घटना में आरोपियों ने पीड़ित पर टांगी और डंडे से हमला किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बैजलपुर निवासी हंषराज कश्यप ने बलौदा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को गांव में आयोजित एक छट्ठी कार्यक्रम के दौरान नाचने-बजाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों की समझाइश से मामला शांत हो गया, लेकिन इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही।
घटना की रात करीब 8:30 बजे हंषराज अपने घर के पास मौजूद था। तभी लोकेश केवट वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट भी मौके पर आ गए। चारों ने मिलकर हाथ-मुक्कों, डंडा और टांगी से हंषराज पर हमला कर दिया। हमले में उसे सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। घायल हंषराज को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जांजगीर-चांपा मारपीट मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज की।
पीड़ित के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने कहा है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी और कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं