बिग बॉस 19: कुनिका और फरहाना ने की अतीत की तकलीफें साझा
मुंबई। हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट की जमकर बहस हुई थी, लेकिन ताजा एपिसोड में दोनों ने अपने अतीत की तकलीफें साझा कीं और एक-दूसरे के प्रति भावुक हो गईं। फरहाना ने खुलासा किया कि उनके पिता का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था और उन्होंने उन्हें सिर्फ तस्वीरों में ही देखा है। वह अपने ननिहाल में पली-बढ़ी हैं। वहीं, कुनिका ने बताया कि उनकी शादी 20 साल की उम्र में ही टूट गई थी और बेटे की कस्टडी के लिए उन्होंने नौ साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क भी हुआ जिसमें घरवालों ने हर बार की तरह नीलम गिरी को बचाने के बजाय इस बार उन्हें ही निशाने पर ले लिया और वह नॉमिनेट हो गईं। फरहाना ने सीधे तौर पर अशनूर कौर को नामांकित किया। वहीं, कुनिका और शहबाज के बीच एक अनोखा विवाद सामने आया। कुनिका ने शहबाज से कहा कि वे बाथरूम एरिया में कपड़े बदलें और सबके सामने अंडरवियर न बदलें। इस पर शहबाज ने जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें उनका अंडरवियर बदलना आपत्तिजनक लगता है तो उन्हें भी बाथरूम एरिया में वैक्सिंग करना गलत लगा था। यह बहस घर के माहौल में नए सवाल खड़े कर गई। दूसरी ओर, तान्या मित्तल और नेहल चुडासामा के बीच भी बड़ा टकराव देखने को मिला।
नेहल ने तान्या को नॉमिनेट करते हुए कहा कि उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है क्योंकि वह एक फूल वाले की बेटी हैं और उन्होंने सब कुछ अपने दम पर हासिल किया है। वहीं तान्या ने शांति से जवाब देते हुए कहा कि नेहल उनके संघर्ष को नहीं समझ सकतीं और बिना अपशब्द कहे उन्होंने उन्हें आईना दिखा दिया। शो में आए ट्विस्ट के बीच आवेज दरबार को सबसे कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर होना पड़ा। अब ‘बिग बॉस’ के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासामा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी बाकी हैं। इस हफ्ते अशनूर कौर, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे, जीशान कादरी और नेहल चुडासामा नॉमिनेशन की सूची में शामिल हो चुके हैं।
लगातार बदलते समीकरण और खुलते राज ‘बिग बॉस 19’ को और ज्यादा दिलचस्प बना रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना रोचक होगा कि कौन दोस्ती निभाता है और कौन खेल में टिकने के लिए रिश्तों की बलि देता है। बता दें कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का माहौल हर दिन बदलता नजर आ रहा है। जहां एक पल घरवाले एक-दूसरे से भिड़ते दिखते हैं, वहीं दूसरे ही पल वही लोग एक-दूसरे का दर्द भी बांटते नजर आते हैं।


हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग जांच के घेरे में
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना
आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नाइजीरिया में ISIS के अहम चेहरे की मौत
नेट रनरेट बना सबसे बड़ा विलेन, चेन्नई के सामने अब बड़ी चुनौती