असमिया म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, गायत्री हजारिका का निधन
संगीत के क्षेत्र में एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हाल ही में असमिया सिंगर गायत्री हजारिका की डेथ की खबर सामने आई है. गायत्री हजारिका काफी फेमस चेहरा हैं, हालांकि उनकी डेथ की वजह कोलन कैंसर बताई जा रही है. गायत्री 44 साल की थी, 16 मई को दोपहर में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. गायत्री की निधन की खबर सुनकर उनके फैंस को काफी निराशा हुई है.
गायत्री हजारिका अपने कई सारे गाने के लिए फेमस हैं, लेकिन “ज़ोरा पाटे पाटे फागुन नामे” और “रति रति मोर ज़ून” उनके मोस्ट फेमस गानों में से एक है. गायत्री लंबे वक्त से कोलन कैंसर से जंग लड़ रही थीं, जिसके चलते गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. गायत्री असम में ही पली बढ़ी थी, जिसकी वजह से वो पारंपरिक तौर पर लोगों की पसंदीदा थीं. वो लीड सिंगिंग और लाइव परफॉर्मर थीं.
लोग दे रहे हैं श्रद्धांजली
गायत्री की डेथ की खबर को सुनने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दे रहा है. हालांकि, काफी कम लोगों को सिंगर की इस बीमारी के बारे में पता था, इस वजह से भी लोग काफी सदमे में हैं. गायत्री की डेथ की कंफर्मेशन नेमकेयर अस्पताल की तरफ से ही किया गया है. गायत्री के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर 2000 से ज्यादा लोग शामिल थे, जो कि उन्हें सुनना और उनसे जुड़ा रहना पसंद करते हैं.
मुश्किल जर्नी को किया याद
सोशल मीडिया पर सिंगर की डेथ पर शोक मनाते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने उनकी इस मुश्किल जर्नी के समय को याद किया है. एक यूजर ने लिखा कि गायत्री काफी टैलेंटेड सिंगर थी, जिन्होंने इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ जंग लड़ी है. गायत्री के गाने अभी भी विंक म्यूजिक और गाना जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर अवेलेबल हैं.


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त