भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय की मेस व्यवस्था पर सवाल, प्रबंधन ने जारी किया नोटिस
भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां; सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी मैस संचालक कंसोटियम सर्विस की मनमानी
भोपाल। भोपाल के शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में मेस संचालन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय प्रबंधन ने मेस संचालित करने वाली संस्था कंसोर्टियम सर्विसेस को नोटिस जारी कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार, मेस परिसर के आसपास नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी का माहौल बना हुआ है। जूठे बर्तनों के कारण चोक जाम हो गया है, जिससे पानी फैल रहा है और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है।
भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी कई शिकायतें सामने आई हैं। दूध और दाल में अत्यधिक पानी मिलाने की बात सामने आई है, जिससे पोषण स्तर प्रभावित हो रहा है। वहीं रोटियां कच्ची रहने और भोजन के सही तरीके से न पकाए जाने की शिकायतें भी मिली हैं।

इसके अलावा, कई बार छात्रों की संख्या के अनुसार पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे दोबारा खाना बनाना पड़ता है और विद्यार्थियों की दिनचर्या प्रभावित होती है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, पहले भी मौखिक रूप से सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। हाल ही में हुए औचक निरीक्षण में भी मेस व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।

प्रबंधन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए मामला उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी। उक्त मैस कंसोटियम सर्विस ेसोबिल राज रिछारिया और नीलेश त्रिवेदी संचालित करते हैं


दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट