भोपाल-धनबाद ट्रेन का शेड्यूल जारी, यात्रियों के लिए राहत की खबर
भोपाल | मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है, झारखंड की यात्रियों का सफर अब आसान, आरामदायक और तेज होने वाला है. जल्द ही राजधानी भोपाल और धनबाद के बीच ट्रेन चलेगी. भारतीय रेल ने इसके लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है |
ये रहेगा ट्रेन शेड्यूल
भोपाल से झारखंड के धनबाद तक ट्रेन के चलने से हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा. धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर- 11631/11632) संचालित की जाएगी. भोपाल से धनबाद के लिए ट्रेन (ट्रेन नंबर 11632) रात 8.55 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 7 बजे पहुंचेगी. वहीं धनबाद से ट्रेन सुबह 7.20 बजे रवाना होगी और रात 8.20 बजे पहुंचेगी |
इन स्टेशन पर होगा स्टॉपेज
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस में 24 कोच होंगे. ट्रेन भोपाल से रवाना होकर विदिशा, गंजबसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मरवास, ओरम, सरई ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करेला रोड, मिर्चाधुरी, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातु, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ होते हुए धनबाद पहुंचेगी. दोनों ओर से यही स्टेशन होंगे. इस ट्रेन में स्पीलर के 11 कोच, एसी थ्री टियर के 4, सेकंड एसी का एक, फर्स्ट एसी का एक और जनरल के चार कोच होंगे |
तीन दिन चलेगी ट्रेन
भोपाल-धनबाद ट्रेन तीन दिन हर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार संचालित होगी. नई ट्रेन स्थायी बन गई है, स्पेशल नहीं है. इससे ना केवल भोपाल से यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा बल्कि सिंगरौली एक अतिरिक्त ट्रेन मिल गई है. पहले जबलपुर से झारखंड के लिए सीधी कनेक्टिविटी शक्तिपुंज एक्सप्रेस से ही थी |


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”