अब नहीं चलेगी मनमानी! देर से स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक और शिक्षकों को BEO ने भेजा नोटिस!
नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बावजूद जिले में शिक्षा विभाग की एक के बाद एक बड़ी-बड़ी लापरवाही नजर आ रही है। जिले के बहुतेरे शालाओं में स्कैनिंग के अभाव में एक ओर जहां अब तक पुस्तकों का वितरण नहीं हो सका है, वहीं जिले में पांचवी तथा आठवीं पूरक की परीक्षाएं भी अब तक नहीं हो सकी हैं। नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के महज दस दिन के ही भीतर शालाओं में शिक्षकों के विलंब से आने की फिर से शिकायतें आने लगी हैं। जिस ओर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई किया जाना अब बेहद आवश्यक है।
गुरुवार को बीईओ बलौदा बाजार ने ब्लॉक के कई शालाओं का निरीक्षण किया जिसमें कई शिक्षक विलंब से शाला पहुंचे वहीं प्रधान पाठक और अन्य शिक्षक तो बीते दिवस से ही नदारत पाए गए। ऐसी लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बड़ा सवाल है कि अभी शाला प्रारंभ हुए महज दस दिन ही हुए हैं बावजूद इसके शिक्षकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है, तो जिले में शिक्षा का स्तर कैसे सुधरेगा।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा बाजार राजेंद्र टंडन एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा बाजार कैलाश कुमार साहू के द्वारा गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला मुंडा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुंडा, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भालुकोना एवं शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीडीह का औंचक निरीक्षण किया गया।
शासकीय प्राथमिक शाला मुंडा का निरीक्षण प्रात: 10.15 बजे किया गया। जिसमें कुंदन प्रसाद गायकवाड़, चंद्रावली गेंदले, अनिता बंजारे, रंजीत कुमार सहायक शिक्षक एलबी विलंब से शाला पहुंचे। इसी तरह गायत्री जायसवाल प्रधान पाठक और सुकृता चौहान सहायक शिक्षक विगत दिवस से अनुपस्थित पाए गए। जिस पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
शासकीय प्राथमिक शाला भालुकोना और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुंडा में किचन कक्ष में मध्याह्न भोजन मीनू लेखन नहीं पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रमुख को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है। किचन कक्ष में सफाई नहीं पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भालुकोना, शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीडीह के संचालनकर्ता समूह को स्पष्टीकरण जारी कर व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देश दिया गया है।
बीईओ और एबीईओ द्वारा सभी शिक्षकों के शिक्षक दैनंदिनी का अवलोकन किया गया। बुक स्कैनिंग के कार्य को दो दिवस में पूर्ण कर सभी बच्चों को पाठय पुस्तक वितरण करने का निर्देश दिया गया है। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मुंडा एवं डोंगरीडीह में स्वयं बुक स्कैनिंग कर देखा गया। समस्त शिक्षकों को बुक स्कैनिंग के कार्य को मिशन मोड में करते हुए बच्चों को वितरण करने का निर्देश दिया गया।
सभी शालाओं में निर्धारित समय में शिक्षक उपस्थिति के साथ साथ प्रतिदिवस शिक्षक डायरी बनाने का निर्देश दिया गया। मध्याह्न भोजन कक्ष का अवलोकन कर रसोइयों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने गुणवत्तायुक्त भोजन बनाने का निर्देश दिया गया। सभी शिक्षकों को अवगत कराया गया कि शालाओं का निरीक्षण सतत रूप से जारी रहेगा अत: सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करना सुनिश्चित करें।


संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता
देश दहशत फैलाने की साजिश नाकाम? ISI लिंक केस में NIA की एंट्री
राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामला: कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
चोरी की कोशिश पड़ी भारी, पैर तुड़वाकर फरार हुआ चोर