बेन स्टोक्स ने खुद को बताया इस भारतीय खिलाड़ी का तगड़ा फैन
बर्मिंघम। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मंगलवार को जसप्रीत बुमराह के पांच में से केवल तीन टेस्ट मैचों में उपलब्ध होने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए इसे भारत की समस्या बताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी।
बुमराह लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला, जिससे शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद हार गई थी।
बेन स्टोक्स ने क्या कहा
स्टोक्स ने मैच की पूर्व संध्या में बुमराह से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'यह भारत की समस्या है। वे इससे निपट लेंगे। मैं इंग्लैंड का कप्तान हूं।'
इंग्लैंड के कप्तान से जब भारतीय टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अच्छी टीम है। वे हमेशा कड़ी टक्कर देते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं। उसके खिलाड़ी बहुत जुनूनी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों पर हमेशा दबाव होता है, लेकिन भारत की तरफ से विशेष कर क्रिकेट में खेलने पर अन्य टीमों की तुलना में अधिक दबाव होता है।'
पंत के फैन हैं स्टोक्स
उन्होंने कहा, 'पिछले सप्ताह जो कुछ हुआ वह अतीत की बात है। यह नया मैच है और हम इसमें फिर से नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं।' स्टोक्स ने खुद को ऋषभ पंत का बड़ा प्रशंसक बताया जिन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकार्ड अपने नाम किए।
पंत के आक्रामक अंदाज को देखकर इंग्लैंड का कप्तान भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाया था। स्टोक्स ने कहा, 'भले ही वह विपक्षी टीम में हो, लेकिन मुझे ऋषभ को क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे वह तरीका पसंद है जिससे वह खेल के सभी प्रारूपों में खेलता है। जब आप उसे स्वच्छंद होकर खेलने देते हैं तो फिर वही होता है जो पिछले सप्ताह हुआ था।


कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ से कई जिलों तक फैला नकली दवाओं का जाल, 20 करोड़ की खेप बरामद; जांच तेज
रिश्तों का खौफनाक अंत! कोरबा में खाने के विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे की जान
ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
अमेरिका के टैरिफ ऐलान से भारतीय दवा कंपनियों की बढ़ी चिंता, जानिए वजह
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
आज का LPG रेट जारी, जानिए आपके शहर में 14.2 किलो सिलेंडर की नई कीमत
80 वर्षीय किसान की गुहार, किसान सम्मान निधि का लालच देकर जमीन कब्जाने का आरोप
अफगानिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत, शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद बदलेगी रणनीति
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान