बीसीसीआई ने उठाया पेनल्टी का मुद्दा, भड़काऊ इशारों पर ICC से मांगी कार्रवाई
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत की है। बीसीसीआई ने अपनी शिकायत में इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एशिया कप के सुपर चार चरण मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है।
आईसीसी कर सकता है सुनवाई
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, समझा जाता है कि बीसीसीआई ने रऊफ और फरहान की शिकायत बुधवार को ही कर दी थी और आईसीसी को ई-मेल कर दिया था। अगर साहिबजादा और रऊफ लिखित में इन आरोपों का खंडन करते हैं तो इस मामले पर आईसीसी सुनवाई कर सकता है। इस स्थिति में इन दोनों खिलाड़ियों को सुनवाई के लिए आईसीसी एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है।
सूर्यकुमार की टिप्पणी से बौखलाया पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी बदले की भावना से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की आईसीसी से शिकायत की है। पीसीबी ने सूर्यकुमार को इसलिए निशाने पर लिया है क्योंकि उन्होंने 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण के मैच के बाद जीत ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सशस्त्र बलों को समर्पित की थी और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई थी। पीसीबी का आरोप है कि सूर्यकुमार का बयान राजनीति से प्रेरित था। हालांकि, यह देखना होगा कि यह शिकायत कब की गई है क्योंकि नियमनुसार, टिप्पणी के सात दिनों के अंदर शिकायत दर्ज करानी होती है।
भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाए थे हाथ
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप की शुरुआत से पहले ही मामला गर्म चल रहा है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था जिसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने मिला था। भारत ने ग्रुप चरण के पहले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था जो बड़ा विवाद बना था। हालांकि, उस वक्त भी पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत की थी, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन लगता है कि पाकिस्तान को शर्मिंदगी झेलने की आदत सी पड़ गई है, इसलिए उसने एक बार फिर सूर्यकुमार को निशाने पर लिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने सुपर चार चरण के मैच में भी पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाने की रणनीति जारी रखी थी। लेकिन रविवार को खेले गए इस मैच में मैदान पर माहौल गर्म नजर आया था।
क्या है पूरा मामला?
भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया था। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआती दिलाई थी, इससे उत्साहित भारतीय फैंस लगातार कोहलो-कोहली का नारा लगा रहा थे। बाउंड्री पर उस वक्त रऊफ खड़े थे और उन्होंने आपत्तिजनक इशारे किए। इतना ही नहीं, मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बहस भी हुई थी।
पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने उन पर दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया। इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया।
फंस सकते हैं फरहान और रऊफ
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ा और फायरिंग जैसा इशारा कर जश्न मनाया था। साहिबजादा की इस हरकत की खूब आलोचना की गई थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे लेकर आईसीसी से शिकायत कर दी है। रऊफ और साहिबजादा को अब आईसीसी की सुनवाई के दौरान अपने इन इशारों को लेकर जवाब देना होगा। अगर वे अपने जवाब से पैनल को संतुष्ट नहीं कर सके तो इन दोनों पर आईसीसी की आचार संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव