एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. राज्यपाल मंगूभाई पटेल जब इंदौर दौरे पर आए, तो उनकी मेहमाननवाजी में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। राज्यपाल रेसीडेंसी कोठी में ठहरे हुए थे,मंगलवार को वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। उन्हें कोठी के रूम नंबर 1 और 2 में ठहराया गया था। सुबह जब एडीसी नरेंद्र रावत और अन्य अधिकारियों ने किचन का निरीक्षण किया, तो वे हैरान रह गए. रसोई में गंदगी फैली हुई थी। वहां कॉकरोच और कीड़े घूम रहे थे, बर्तन भी गंदे पड़े थे और कुछ खाना सड़ा हुआ मिला। यह जानकारी राज्यपाल को दी गई, जिसके बाद उन्होंने खाना खाने से साफ मना कर दिया। फिलहाल, इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा को भी तलब किया गया है। व्यवस्थाओं पर सवाल उठे इतना ही नहीं, राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग-धब्बों वाली बेडशीट दी गई थी। जब उन्होंने साफ बेडशीट मांगी, तो कर्मचारी ठीक से जवाब नहीं दे सके। किचन की खराब हालत देखकर अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी के पास है। कंपनी के संचालक के मुताबिक, जुलाई 2023 से उनका भुगतान रुका हुआ है और हाल ही में उन्हें केवल 4 रुपये ही दिए गए हैं। इस घटना ने रेसीडेंसी कोठी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा