अवनीत कौर ने टॉम क्रूज संग की मुलाकात, ट्रोलर्स ने लिए मजे
टॉम क्रूज इस समय अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' से भारतीय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसे देख नेटिजंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि टॉम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या बोले यूजर्स।
टॉम क्रूज के अभिनय की दीवानी हुईं अवनीत
अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस स्किनी कलर की वन पीस ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं टॉम क्रूज कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं जबसे आपसे मिली हूं, आपकी कहानियां सुनकर मुझे अभिनय और फिल्म निर्माण से और भी ज्यादा प्यार हो गया है। मैंने कभी हार नहीं मानी है। इतने शानदार तरीके से स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे फिर मिलूंगी।’
नेटिजंस ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल
अवनीत कौर के इस पोस्ट को देख इंस्टाग्राम यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पोस्ट को देखने के बाद वह जहर खरीदीने दुकान गई, लेकिन दुकान बंद थी। दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें तो अवनीत 'मिशन इंपॉसिबल 8' में कहीं नहीं दिखीं। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि टॉम क्रूज कह रहे होंगे आखिर ये लड़की कौन है, जो पीछे पड़ गई है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि टॉम क्रूज अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही तमाम यूजर्स ने कहा कि लड़की बड़ी अनजानी है।
'मिशन इंपॉसिबल 8' भारतीयों को आ रही रास
भारत में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं।


बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’