पंचायत सीजन 4 को लेकर दर्शकों ने दिया अपना रिव्यू
नई दिल्ली। ओवर द टॉप या ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वेब सीरीज में एक नाम पंचायत भी है। इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। उस वक्त किसी को नहीं पता था कि आज यह टॉप ओटीटी सीरीज में शुमार हो जाएगी।
पांच सालों में पंचायत सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। पिछले साल ही तीसरा सीजन आया था जिसे काफी पसंद किया गया था। आज पंचायत का चौथा सीजन भी रिलीज हो गया है।
सचिव जी, रिंकी, मंजू देवी और बनराकस की टोली फिर से दर्शकों को लुभा पाई है या नहीं, चलिए आपको पंचायत सीजन 4 के सोशल मीडिया रिएक्शंस के बारे में बताते हैं।
इमोशन से भरी पंचायत
एक यूजर ने कहा, "पंचायत सीजन 4 सिर्फ एक शो नहीं है, यह सिनेमा का इंस्टीट्यूशन है। स्टोरीटेलिंग, स्क्रीनप्ले और इमोशन में एक मास्टरक्लास। यह आपको हंसाता है, रुलाता है, हर फ्रेम पर बोलता है। कुछ जीत खुशी नहीं लाती, कुछ जीत हार से ज्यादा दुख देती हैं। यह सच है। यही पंचायत है।"
स्टोरीटेलिंग के फैन हुए लोग
एक यूजर ने लिखा, "हाय द वायरल फीवर (सीरीज के मेकर्स), पंचायत सीजन 4 एक बार फिर साबित करता है कि पंचायत कहानी कहने का एक बेहतरीन तरीका है। हर एपिसोड के साथ, यह गांव की हल्की-फुल्की घटनाओं और गहरी छिपी हुई भावनाओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है। अब सीजन 5 का इंतजार है।"
पंचायत सीजन 4 में रिंकी-सचिव का मिलन
एक यूजर ने पंचायत सीजन 4 का स्पॉयलर बता दिया है। यूजर के मुताबिक, पंचायत का सीजन 4 आ चुका है। प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता) चुनाव हार चुकी हैं। प्रधान जी पर गोली सांसद ने चलाई थी। पहलाद चा को विधायकी सीट मिल चुकी है। सबसे जरूरी रिंकी (सांविका) और सचिव जी (जीतेंद्र कुमार) का मिल हो चुका है।
मंजू देवी के हारने से निराश फैन
एक यूजर ने मंजू देवी के हारने पर दुख जाहिर किया है। उसने लिखा, "जरा सोचिए, चुनाव के नतीजे और फिर से मंजू देवी की जीत देखने के लिए एक साल का इतंजार किया, लेकिन लेखक के पास दूसरा प्लान है। प्रधान जी और मंजू देवी चुनाव हार गए।"
पंचायत सीजन 4 नहीं है परफेक्ट
एक यूजर ने नए सीजन को लेकर लिखा, "एंजॉय करने लायक है लेकिन परफेक्ट नहीं है। पिछले तीन सीजन की तुलना में आकर्षण और भावनात्मक गहराई मिसिंग थी। हालांकि, फिर भी परफॉर्मेंस और ग्रामीण पृष्ठभूमि देखने लायक है, लेकिन जादू थोड़ा फीका है।"
पंचायत सीजन 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। रिलीज होते ही यह सीरीज ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है।


सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार
पहली गेंद, पहला झटका! IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले गेंदबाज
अनोखी शादी ने खींचा ध्यान, 10 हजार लोगों ने देखा नजारा