दर्शकों ने ‘वॉर 2’ को बताया सुपरहिट, सोशल मीडिया पर छाए रिएक्शन
मुंबई : ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ था, अब रिलीज के बाद फैंस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए पहुंच गए। फिल्म देखने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कुछ दर्शक जहां फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ को ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक्शन काफी पसंद आ रहा है।
लोगों को पसंद आया एक्शन
फिल्म देखकर लौटे लोगों को सबसे ज्यादा ऋतिक और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन पसंद आ रहे हैं। लोग दोनों के फाइट सीक्वेंस के तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों के फाइट सीन को अब तक का बेस्ट बताया है।
सेकेंड हाफ अच्छा, लेकिन कहानी प्रेडेक्टिबल
एक यूजर ने फिल्म के सेकेंड हाफ की तारीफ की है और अच्छी बैक स्टोरी बताई है। हालांकि, यूजर ने कहानी को प्रेडेक्टिबल और इमोशन लेस बताया है। जबकि ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अभिनय की तारीफ की गई है।
मिस न करें पोस्ट क्रेडिट
एक यूजर ने फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बताया है और फिल्म के अंतिम 25 मिनट को जबरदस्त करार दिया है। फिल्म को साढ़े चार स्टार देते हुए, पोस्ट क्रेडिट को मिस न करने की सलाह भी दी गई है।
जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन हुआ ट्रोल
एक ओर जहां ‘वॉर 2’ के एक्शन की तारीफ की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों को फिल्म में जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन पसंद नहीं आया है। जूनियर एनटीआर के एक सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो बादलों में से गुजरते हुए प्लेन पर हवा में लटके हुए हैं। दर्शक इस सीन का मजाक उड़ा रहे हैं और इसे नेशनल लेवल का ट्रोल मैटेरियल बता रहे हैं।


मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी