हवा में विमान का गेट खोलने की कोशिश, फ्लाइट को किया गया सिएटल डायवर्ट
जापान: जापान के टोक्यो से ह्यूस्टन जाने वाली फ्लाइट में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने हवा में ही विमान के एग्जिट गेट खोलने की कोशिश की. इस कारण आनन फानन में उस वक्त फ्लाइट को सिएटल की तरफ मोड़ना पड़ा. ये जानकारी एफबीआई ने दी है. यह घटना शनिवार 24 मई, 2025 को ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) की उड़ान 114 बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में हुई. एफबीआई ने एक बयान में कहा कि व्यक्ति को सह यात्रियों और चालक दल की तरफ से रोका गया था. विमान के सिएटल में उतरने के तुरंत बाद व्यक्ति को जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया.
लगभग 10 घंटे तक हवा में रही फ्लाइट
फ्लाइट ने टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और उसे ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट पर उतरना था. फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट अवेयर के डेटा से पता चला कि विमान सिएटल में सुबह 4 बजे (स्थानीय समय) उतरने से पहले लगभग 10 घंटे तक हवा में रहा.
यात्री गड़बड़ी के कारण फ्लाइट को ह्यूस्टन से सिएटल भेजा गया
पोर्ट ऑफ सिएटल के प्रवक्ता क्रिस गुइजलो ने बताया कि यात्री के फ्लाइट के एग्जिट गेट खोलने का प्रयास करने की रिपोर्ट के बाद पुलिस को बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के प्रवक्ता ने कहा कि यात्री गड़बड़ी के कारण फ्लाइट को ह्यूस्टन से सिएटल भेजा गया था. एफबीआई के अनुसार दूसरे यात्री ने हवाई अड्डे पर बाथरूम के दरवाजे पर मुक्का भी मारा. गलत व्यवहार के कारण यात्री को विमान से उतार दिया गया. एफबीआई ने कहा कि घटना के संबंध में कोई आरोप नहीं लगाया गया है. एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे ह्यूस्टन पहुंची.


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना