अतीक के गुर्गों ने कई और सरकारी जमीन पर किया है कब्जा
प्रयागराज। माफिया अतीक के गुर्गों ने बक्शीमोढ़ा ही नहीं कई और स्थानों पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। कुछ जगहों पर कब्जा करने के बाद जमीन को बेचने के लिए प्लाटिंग कर रहे हैं। बाउंड्री बनाकर खरीददारों को गुमराह कर रहे हैं। इसका पता चलने के बाद एसआइटी ऐसी सभी जमीनों के बारे में पता लगा रही है।
शुरुआती छानबीन में यह तथ्य सामने आया है कि सबसे ज्यादा एयरपोर्ट, धूमनगंज और पूरामुफ्ती क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है। इसमें सीलिंग, नजूल और कुर्क हुई कितनी संपत्ति है, इसका ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि करेली के बक्शीमाेढ़ा में सरकारी जमीन पर और ऐनुद्दीनपुर में कुर्क की गई भूमि पर कब्जा करके प्लाटिंग करने का मामला पकड़ में आने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब करेली के साथ ही शहर के ऐसे थाना क्षेत्र जहां पर कभी अतीक का दखल था, उधर जमीनों की पैमाइश तेज कर दी गई हैं।
यह भी कहा गया है कि माफिया अतीक के तमाम गुर्गे लंबे समय से प्लाटिंग करते आ रहे हैं। इसमें अतीक गैंग के सक्रिय सदस्य जेपी दुबे का नाम भी शामिल है। उसने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शाहा उर्फ पीपलगांव में सरकारी चकमार्ग पर कब्जा करके प्लाटिंग करके बेच डाली।
इसके अलावा किशन लाल और भैया लाल के नाम से बेनामी संपत्ति भी बनाई है। इसी तरह खालिद जफर, मो. मुस्लिम समेत कई अन्य गुर्गों ने भी अलग-अलग स्थान पर अवैध प्लाटिंग करके बिक्री कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि एसआइटी के अलावा पुलिस की टीम राजस्व के साथ भी मिलकर काम कर रही है। पूरे जिले में कुर्क की गई सभी जमीनों की वास्तविक स्थिति का पता लगाते हुए कब्जा करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी है।
साढ़ू समेत अन्य के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य
माफिया अतीक के साढ़ू इमरान, उसके भाई जीशान जानू समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि राजस्व विभाग से अभिलेखीय साक्ष्य संकलित करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस के हंटर चलाने से अतीक गैंग के लोगों में खलबली मची हुई है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
नर्सिंग छात्रों का बड़ा ऐलान, 1500 रुपये स्टाइपेंड से नहीं चलेगा काम; 15 हजार की मांग
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन