कियारा आउट होते ही Kriti Sanon का नाम फाइनल
नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 की चर्चा जोरों पर है। रणवीर सिंह स्टारर इस एक्शन थ्रिलर से कियारा आडवाणी के बाहर होने के बाद अब कृति सेनन के शामिल होने की खबरें सुर्खियों में हैं। कृति का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी ने उन्हें 'लेडी डॉन' कहकर बुलाया जिसके बाद अटकलों को और हवा मिल गई है। आइए, जानते हैं इस खबर की पूरी डिटेल।
'लेडी डॉन' वाली मुस्कान ने मचाया हंगामा
हाल ही में मुंबई में कृति सेनन को एक डिनर आउटिंग के दौरान देखा गया। नीले रंग की स्लीवलेस ड्रेस में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़ीं, पैपराजी ने उन्हें फोटो खींचते हुए 'कृति जी, डॉन 3, लेडी डॉन' कहकर पुकारा। कृति ने कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी चेहरे पर आई हल्की मुस्कान ने फैंस को उत्साहित कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और लोग इसे डॉन 3 में उनकी कास्टिंग का इशारा मान रहे हैं। फैंस का कहना है कि कृति की यह मुस्कान उनके रोल की पुष्टि हो सकती है।
डॉन 3 से कियारा का बाहर होना
डॉन 3 की ऐलान के बाद से ही इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट था। शुरू में कियारा आडवाणी को रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में लिया गया था। लेकिन कियारा ने अपनी प्रेगनेंसी की वजह से फिल्म छोड़ दी है। इसके बाद कई खबरें आईं कि कृति सेनन उनकी जगह लेंगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कृति ने फिल्म के लिए हामी भर दी है और जल्द ही वह आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि फरहान अख्तर और उनकी टीम को एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जो स्क्रीन पर रोमा के किरदार को बखूबी निभा सके, और कृति इसके लिए परफेक्ट हैं। हालांकि अभी तक कोई आधीकारिक बयान सामने नहीं आया जिससे इसे कंफर्म माना जाए।
हालांकि इस साल मई में कृति को फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर देखा गया था। इस मुलाकात ने डॉन 3 में उनकी कास्टिंग की खबरों को और मजबूती दी। एक वायरल वीडियो में कृति को एक्सेल ऑफिस से बाहर निकलते और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के साथ गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया था।
डॉन 3; मशहूर एक्शन फ्रैंचाइजी
डॉन 3 फरहान अख्तर की मशहूर डॉन फ्रैंचाइजी का तीसरा हिस्सा है, जिसमें पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों ने डॉन का किरदार निभाया था। इस बार रणवीर सिंह इस आइकॉनिक रोल में दिखेंगे। फरहान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, “रणवीर इस रोल के लिए शानदार हैं। वह उत्साहित भी हैं और नर्वस भी, क्योंकि यह एक बड़ा किरदार है।” फिल्म में विक्रांत मैसी के भी एक अहम रोल में होने की खबरें हैं।
कृति सैनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन ने हाल के सालों में अपनी एक्टिंग और वर्सटिलिटी से सबका ध्यान खींचा है। 2021 में मिमी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। 2024 में उनकी फिल्में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और क्रू बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके अलावा, उन्होंने दो पत्ती के साथ प्रोड्यूसर के रूप में भी डेब्यू किया। वह इन दिनों तेरे इश्क में की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। अगर कृति डॉन 3 में शामिल होती हैं, तो यह उनके करियर का एक और मील का पत्थर हो सकता है।


सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस