फिलिस्तीन मुद्दे पर अनुपर्णा ने तोड़ी चुप्पी, सफाई देते हुए रखी अपनी बात
मुंबई: बीते दिनों अनुपर्णा रॉय ने अपनी फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' के लिए 82वें वेनिस फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया था। उसी दौरान उन्होंने मंच पर एक भावुक भाषण दिया और अपनी जीत को दुनिया भर की सभी महिलाओं को समर्पित किया। वहीं दूसरी ओर अनुपर्णा ने फिलिस्तीन पर भी टिप्पणी की थी, जिसने विवाद खड़ा कर दिया। अब इस मामले पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
अन्याय के खिलाफ होने का मतलब ये नहीं, कि…
एएनआई से बातचीत करते हुए अनुपर्णा रॉय ने कहा, "मैंने फिल्म फेस्टिवल में जो कुछ भी कहा, वह मेरे इरादे से था। यह दुनिया भर में हो रहे अन्याय की ओर इशारा करने के इरादे से कहा गया था। अगर मैं फिलिस्तीन का समर्थन करती हूं, अगर मैं अन्याय के खिलाफ खड़ी हूं, तो इससे मैं कम भारतीय नहीं हो जाती। लोग सोच रहे होंगे कि मैंने पहली बार इस बारे में बात की है, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने रूस में एक पुरस्कार प्राप्त करते समय फिलिस्तीन का जिक्र किया था। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं नेपाल में हो रहे नरसंहारों या हिंसा के बारे में बात नहीं करूंगी।’
उन्होंने कहा, ‘मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वे इस उपलब्धि का जश्न मनाएं और इसका इस तरह से राजनीतिकरण न करें। मैं बिल्कुल भी राजनीतिक नहीं हूं। मैं किसी भी राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करती।’
क्या अनुराग कश्यप के प्रभाव में आकर अनुपर्णा ने ये बोला?
अनुपर्णा ने आगे कहा, ‘लोग दावा कर रहे हैं कि मैंने अनुराग कश्यप के प्रभाव में आकर ये टिप्पणियां कीं। लेकिन मेरे निर्माताओं, मेरे गुरु और खुद अनुराग कश्यप ने मुझे सख्त सलाह दी थी कि मुझे इस बारे में बात करने की ज़रूरत नहीं है। मैंने उनकी सलाह से आगे जाकर सब कुछ कह दिया। अब मुझे समझ आया कि उन्होंने मुझे ऐसा करने से क्यों मना किया था। चीजें मेरे बिल्कुल खिलाफ जा रही हैं। लोग मुझे देशद्रोही भी कह रहे हैं। लेकिन मैं बिल्कुल नाराज नहीं हूं। मैंने एक फिल्म बनाई है और मैं दूसरी भी बनाऊंगी।’
अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय
'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' फिल्म में मंबई में दो महिलाओं - एक प्रवासी अभिनेत्री और एक कॉर्पोरेट कर्मचारी के बीच के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है। इसी फिल्म के लिए अनुपर्णा को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के ओरिजोंटी खंड में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव