जबलपुर में पशुपालक की भैंस चोरी, पुलिस ने खंगाले कैमरे
जबलपुर। जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है चोरी की शिकायत पशु मालिक की ओर से की गई है जिसके बाद पुलिस अब भैंस को तलाशने में जुड़ गई है और उसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।
भैंस चोरी होने के बाद पुलिस में की गई शिकायत
दरअसल, पड़रिया निवासी भरत यादव ने पनागर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 जनवरी की दरमियानी रात उनके तबेले से अज्ञात चोर भैंस और उसका बच्चा चोरी कर ले गए. सुबह जब वे रोज की तरह तबेले पहुंचे तो भैंस और पड़ा गायब मिले. आसपास तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी ने दिए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
पशुमालिक ने शिकायत देते हुए चोरों को पकड़ने और भैंस ढूढ़ने की बात कही. जिसके बाद एडिशनल एसपी ने पनागर पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए. अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से इलाके की रेकी कर रहे थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ कर रही है संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है. ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
सीसीटीवी फुटेज से जल्द होगी आरोपियों की पहचान
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पशुपालक भरत यादव ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि भैंस ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन थी. अब देखना होगा कि पनागर पुलिस इस “गजब चोरी” का खुलासा कब तक कर पाती है. फिलहाल पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।


आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल