अनन्या का ट्रोलर्स पर मजेदार पलटवार, जानिए किससे इंस्पायर हैं एक्ट्रेस!
मुंबई: हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटीं अनन्या पांडे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर पहुंचीं। इस दौरान अनन्या की टैन बॉडी नजर आई। सफेद रंग के आउटफिट में अनन्या का फेस तो ग्लो कर रहा था, लेकिन उनकी बॉडी टैन नजर आ रही थी। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने अनन्या के बॉडी टैन की आलोचना की और इसे नकली तक कह डाला। अब अनन्या ने बड़े ही सलीके से इन ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।
अनन्या ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर जब अनन्या सफेद रंग के स्टाइलिश आउटफिट में पैपराजी के सामने पोज देने पहुंचीं, तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। उनकी टैन बॉडी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। कुछ ने इसे नकली टैन बताया, तो कुछ ने कहा कि जुहू बीच पर घूमने के एक दिन बाद यह हाल होता है। अब अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। अनन्या ने इसी इवेंट की एक क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं टैन की प्रशंसक हूं। (I Am The Fan Of The Tan)’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी बनाया है।
अनन्या को पसंद आया अपना लुक
अनन्या ने इसके अलावा भी उस इवेंट के कुछ एक वीडियोज अपनी स्टोरी पर शेयर किए हैं। एक अन्य वीडियो में अनन्या ने किस वाला इमोजी बनाया है। जबकि एक फोटो शेयर कर उन्होंने इसे खूबसूरती वाला पल बताया है। अनन्या के इस जवाब की कई प्रशंसक सराहना भी कर रहे हैं।
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी अनन्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने वकील की भूमिका निभाई थी। अनन्या के आने वाले प्रोजेक्ट्स में फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के आखिरी में 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव