ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के भाषण को अमित शाह ने बताया निर्णायक
भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में संबोधन में भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को पूरी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ पेश किया।
प्रधानमंत्री ने दो टूक यह भी बता दिया कि देश अपने दुश्मनों की किसी भी गलती का तुरंत जवाब देगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत होगी तो वह केवल आतंकवाद और पीओजेके के मुद्दे पर होगी।
पीएम मोदी के भाषण पर गृहमंत्री शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑपरेशन सिंदूर के उदाहरण के माध्यम से भारत के दुश्मनों के लिए सीमा रेखा खींच दी है। इस ऑपरेशन के दौरान हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
उन्होंने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं ने अपनी शक्ति से पाकिस्तान को हिला दिया है और आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस का नया मानक स्थापित किया। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी ने देश के संकल्प को दोहराया है कि भारत उस वक्त तुरंत जवाब देगा जब भी हमारे दुश्मन कोई गलती करने की हिम्मत करेंगे।
उन्होंने सशस्त्र सेनाओं की वीरता को सलाम करते हुए उन्हें देश के दुश्मनों के विनाशक और भारत की ढाल करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बलों की वीरता हमेशा हमारे गौरवमयी इतिहास में अंकित रहेगी। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साबित किया है कि भारत का कोई भी दुश्मन सजा से नहीं बच सकता।
केवल पीओजेके पर होगी पाकिस्तान से बात: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत होगी तो वह केवल आतंकवाद और पीओजेके के मुद्दे पर होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन न केवल भारत की भावनाओं का प्रदर्शन था, बल्कि देश की सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक शक्ति का भी परिचायक था। पूरा राष्ट्र भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व करता है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर: एक वादा पूरा हुआ। शक्ति के माध्यम से शांति, एक्शन के माध्यम से शक्ति। जय हिंद, जय भारत।
पीएम के भाषण पर वित्त मंत्री ने कही ये बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भारत की पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बुद्ध का संदेश दिया है, लेकिन शांति का मार्ग शक्ति से होकर गुजरता है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत आतंकवाद की जड़ों पर लगातार प्रहार करता रहेगा। सैन्य कार्रवाई केवल स्थगित की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि जब विश्व इतिहास लिखा जाएगा तो प्रधानमंत्री मोदी एकमात्र वैश्विक नेता के रूप में जाने जाएंगे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत