सरकारी ज़मीन खाली कराने पहुंचा प्रशासन, गरमाया माहौल
अंबेडकरनगर के जलालपुर के वाजिदपुर में तमसा नदी पुल के पास कमलेश वर्मा निवासी घसियारी टोला ने गाटा संख्या 600 पर करीब छह माह पहले निर्माण शुरू कराया था। बसखारी जलालपुर मुख्य मार्ग के किनारे करीब पांच हजार स्क्वॉयर फिट पर कांप्लेक्स का निर्माण करा रहे थे। बेसमेंट पर सड़क के बराबर ऊंचाई तक निर्माण करा लिया था जबकि बैनामा कम का हुआ था और जिस जमीन को खरीदा था, उससे हटकर दूसरे की जमीन पर निर्माण करा रहे थे।
नगर पालिका ने पूर्व में इनका नक्शा अस्वीकृत कर दिया था और अतिक्रमण हटाने के लिए दो नोटिसें जारी की गई थीं। इसके बाद बीते दिनों डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए चिह्नांकन कराया गया था। तय समय पर भी कब्जा नहीं हटा तो मंगलवार को प्रशासनिक अमला मय दो जेसीबी मौके पर पहुंच गया। कमलेश वर्मा, उनके परिवार के सदस्यों के अलावा भाजपा नेताओं ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इनका कहना था कि सिर्फ यही नहीं पूरे जलालपुर से अतिक्रमण हटवाया जाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध करने पहुंचे लोगों को पकड़कर वहां से हटवा दिया। इसके बाद कई महिलाएं भी विरोध करने गईं, लेकिन उन्हें भी हटा दिया गया।
टीम ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान एसडीएम राहुल कुमार, इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह तहसीलदार गरिमा भार्गव, अतिक्रमण अधिकारी रमकांत चौबे, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।
ये था पूरा प्रकरण
गाटा संख्या 600 और 602 के खातेदारों ने पूर्व में डीएम से शिकायत की थी। इनकी मांग थी कि सड़क की जमीन को चिह्नित कर उनकी जमीनों को अलग किया जाए। इसके बाद तहसीलदार की अगुआई में जमालपुर से वाजिदपुर सीमा तक नापजोख हुई थी। इसमें पाया गया था कि नवी अहमद और कमलेश पटेल ने सड़क की जमीन पर कब्जा कर रखा है। कमलेश पटेल अपने अंश से अधिक दूसरे गाटे में निर्माण करा रहे हैं। नगर पालिका की जमीन पर भी कब्जा किया गया है।


कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान