आदित्य धर ने पहलगाम हमले पर दिया कड़ा बयान
बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में जो हुआ उससे हर भारतीय के दिल में आक्रोश है। आतंकियों से बदला लेने के लिए कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। बैसारन घाटी, जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है, वहां हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हैं। पहलगाम में आतंकी हमला ऐसे समय पर हुआ जब पर्यटक आराम से घाटी का आनंद ले रहे थे।
निर्देशक ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट
यह घटना दोपहर 2.30 बजे के आसपास की है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंवादियों के लिए सजा की मांग की है। वहीं निर्देशक आदित्य धर, जो वर्तमान में अपनी अगली फिल्म धुरंधर की शूटिंग में व्यस्त हैं, एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा निकाला। इस दिल दहला देने वाली घटना पर रिएक्ट करते हुए आदित्य धार ने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट की। यामी गौतम के पति ने लिखा- 'उन्हें कश्मीर चाहिए हमें उनका सिर...''
फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह
आदित्य धार की धुंआधार में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। धुरंधर की कहानी 1970 और 1980 के तनावपूर्ण समय में सेट है,जिसे भारत के R&AW का स्वर्ण युग माना जाता है। कहानी निखिल आडवाणी की 2013 की फिल्म डी-डे जैसी दुनिया में सेट है और कास्ट को फिल्म की कहानी पहले ही बहुत पसंद आई है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। अभिनेता को जो प्रोजेक्ट दिया गया है उसमें वो पूरी तरह से समर्पित है। रणवीर सिंह को हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट धुरंधर की शूटिंग करते हुए देखा गया था, जो उनके सामान्य से अलग लुक में था।
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
इस फिल्म को जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे और बी62 स्टूडियो के आदित्य धर और लोकेश धर बना रहे हैं। आर्टिकल 370 की हालिया सफलता के बाद, दमदार कलाकारों और आदित्य धर के निर्देशन ने इसे सिनेमाघरों में आने वाली मच अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त