सड़क हादसे में अदिति मुखर्जी की मौत, सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि
अदिति मुखर्जी | मराठी-हिंदी थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी (Aditi Mukherjee) की मौत हो गई है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। उनका परिवार इस हादसे से सदमे में हैं। अदिति एक थियेटर प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए नोएडा जा रही थीं, जहां रास्ते में उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनकी मौत हो गई। इस खबर ने किसी को हैरान कर दिया है। उनके दोस्तों को भी यकनी नहीं हो रहा है कि अदिति अब हमारे बीच नहीं रहीं।
थिएटर आर्टिस्ट की मौत
अदिति मुखर्जी उड़ीसा की रहने वाली थीं और दिल्ली के महिपालपुर में अपने भाई के साथ रहती थीं, नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में होने वाले एक थिएटर कार्यक्रम के लिए जा रही थीं, जानकारी के अनुसार, अदिति जिस कैब में थी उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि अदिति गंभीर रूप से घायल हो गईं थी और उन्हें सिर में चोट आई थीं। आनन-फानन में उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाई ने दी थी पुलिस को जानकारी
अदिति के भाई, अरिदम मुखर्जी, इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अदिति एक शो में भाग लेने के लिए नोएडा जा रही थीं, लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने उनकी जान ले ली। अरिदम मुखर्जी के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।


Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान