नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
जबलपुर।शादी समारोह में शामिल होने आई थीं लड़कियां जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार की चार किशोरियां सालीवाड़ा में अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। आज सुबह करीब 11 बजे चारों लड़कियां बरगी नहर के पास नहाने पहुँची थीं। इसी दौरान किनारे पर खड़े होकर मोबाइल से रील बनाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं।
एक सुरक्षित, तीन डूबीं नहर के तेज बहाव की चपेट में आई चारों लड़कियों में से एक को तैरना आता था, जिसके चलते वह संघर्ष कर किसी तरह बाहर निकल आई। उसने अपनी बहनों को बचाने की पूरी कोशिश की और शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक तीन लड़कियां पानी की लहरों में ओझल हो चुकी थीं।
रेस्क्यू ऑपरेशन और बरामदगी हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और होमगार्ड का गोताखोर दल मौके पर पहुँचा। करीब तीन घंटे के सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर शीतल पटेल (16 वर्ष) और सानिया पटेल (14 वर्ष) के शव बरामद कर लिए गए। वहीं, तीसरी किशोरी तनु पटेल (14 वर्ष) का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।
गांव में पसरा सन्नाटा अपनों को खोने की खबर मिलते ही पटेल परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।


क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
राहुल गांधी की अहम प्रेस वार्ता आज, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे
अंडों के दाम में उछाल, सावन से पहले रिटेल बाजार में ₹9 प्रति पीस तक पहुंची कीमत
होर्मुज-लाल सागर तनाव के बीच तेल बाजार में हलचल, जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, उत्कृष्ट योजना की काउंसलिंग रद्द, विभाग ने जारी किया नोटिस
शिक्षा मंत्री पर उठे सवालों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज, दोपहर 3:30 बजे होगी चर्चा
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित