कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
रायपुर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत कोंडागांव जिले में आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) निर्माण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर नागरिकों का आभा आईडी बना रही हैं, जिससे लोगों को किसी कार्यालय या अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन बहनें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को आभा आईडी के महत्व के बारे में जानकारी दे रही हैं और मौके पर ही पंजीयन कर रही हैं। इस पहल से बुजुर्गों, महिलाओं तथा दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विशेष सुविधा मिल रही है।
जिले में अब तक लगभग 5 लाख 60 हजार आभा आईडी का निर्माण किया जा चुका है। आभा आईडी बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। जिन नागरिकों के पास आधार कार्ड है, वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर या निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना आभा आईडी बनवा सकते हैं।
आभा आईडी एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से व्यक्ति का संपूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है। इससे मरीज देश के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में आसानी से उपचार करा सकते हैं। पूर्व में कराए गए उपचार की जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहने से डॉक्टरों को इलाज में सुविधा होती है और मरीजों को बार-बार दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपना आभा आईडी अवश्य बनवाएं। यह पहल न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि जिले को डिजिटल और सशक्त स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने की दिशा में भी अहम कदम है।
कोण्डागांव जैसे आकांक्षी जिले में चल रहा यह आभा आईडी निर्माण अभियान आने वाले समय में बेहतर, तेज और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव साबित होगा।


मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
वांगचुक की तबीयत और पुलिस विवाद पर मचा घमासान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती