Sagar में दिल दहला देने वाली घटना, मां समेत चार बच्चियों की मौत
सागर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपनी चार मासूम बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली. घटना सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की बताई जा रही है. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी और शोक का माहौल है. इस दर्दनाक घटना में मां समेत पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले अपनी चारों बच्चियों को कुएं में फेंक दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
मृतक की पहचान
मृतका की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है. उनकी चारों बेटियों की भी इस घटना में मौत हो गई. मृत बच्चियों के नाम अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और मनीषा (5 माह) बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने कुएं से निकाले शव
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कुएं से तीन बच्चियों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि 5 माह की बच्ची की तलाश अभी जारी है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
इंडिगो विमान की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची हलचल
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया