एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए बनेगा भव्य भवन
स्कूल शिक्षा व परिवहन विभाग का रिपोर्ट कार्ड, मंत्री उदय प्रताप बोले
आदि शंकराचार्य गुरुकुल में पढ़ाएंगे वेद और संस्कृत
भोपाल । मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरा होने के बाद मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पेश करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दो साल की उपलब्धि गिनाई और आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के लिए भव्य भवन बनेगा। राजगढ़-नरसिंहपुर में आदि शंकराचार्य गुरुकुल बनेगा। जहां वेद और संस्कृत पढ़ाएंगे।
एमपी सरकार के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग की 2 साल की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के लिए भव्य भवन बनेगा। 22 मंजिला बिल्डिंग बनेगी। प्रदेश में दो आदि शंकराचार्य गुरुकुलम शुरू होंगे। आदि शंकराचार्य गुरुकुल राजगढ़ और नरसिंहपुर में बनाया जाएगा। जहां वेद और संस्कृत पढ़ाएंगे। पाठ्यक्रम में गाय को भी शामिल किया जाएगा। शुरुआत में दो गुरुकुल शुरू किए जाएंगे।
मंत्री ने मऊगंज वीडियो मामले में कही ये बात
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को स्थानीय भाषाओं मालवी, बुंदेलखंडी, निमाड़ी आदि भाषाओं में किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं मऊगंज वीडियो मामले में उन्होंने कहा कि वीडियो सही है या गलत, इसकी जांच कराई जाएगी। हमने पुराने मामले में 13 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। 6 सस्पेंड किए गए है। विभाग में चलित जांच तंत्र चल रहा है। साल 2014 से पहले सबसे भ्रष्ट देश, घोटाले वाला देश, ऐसे शब्द आते थे। अब माइंड सेट बदला है।
जांच कब कराएंगे, वेद कब पढ़ाएंगे?
स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा कुत्ते भगाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि शिक्षक महत्वपूर्ण अंग है। शिक्षक भी पालक की भूमिका में होता है। बच्चे की रक्षा माता पिता करते हैं तो शिक्षक भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री पर हमला बोला हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि जांच कराएंगे जांच कराएंगे, आखिर जांच कब कराएंगे? कोई भी मामला हो यही कहा जाता है कि जांच कराएंगे। अभिनव बरोलिया ने आगे कहा कि वेद पढ़ाने से मना किसने किया है। आखिर वेद कब पढ़ाएंगे? वहीं कांग्रेस विधायक डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री मजाक कर रहे है। मंत्री अपना बचाव कर करे। परिवहन विभाग भ्रष्टाचार का विभाग है। लगातार करप्शन बढ़ रहा है। अफसरों के घर पैसा पहुंच जाता है। अभी भी वसूली की जा रही है। भ्रष्टाचार परिवहन विभाग में पहले भी होता था, लेकिन ये लगातार बढ़ता जा रहा है, ये चिंता की बात है।


28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न