सिलेंडर सप्लाई मंगलवार से नियमित होने की संभावना
भोपाल|मध्य प्रदेश में 13 दिन बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई फिर से शुरू हो गई है. इससे प्रदेश के करीब 50 हजार होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं|
सेक्टर के हिसाब से तय हुई सप्लाई
होटल, रेस्टोरेंट और कैर्ट्स को 9 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी सप्लाई दी जाएगी, जबकि ढाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा कैटर्स और अन्य उद्योगों को भी सिलेंडर देने के निर्देश जारी किए गए हैं|
13 दिन तक ठप रही सप्लाई से बढ़ी परेशानी
कमर्शियल गैस की सप्लाई 13 दिन तक बंद रहने के कारण प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट प्रभावित हुए. कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे, तो कई जगह मेन्यू में बदलाव करना पड़ा. हालात ऐसे बन गए कि डीजल भट्ठी और इंडक्शन के जरिए काम चलाना पड़ा, जिसमें छोटे ढाबे और स्ट्रीट फूड वेंडर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए|
प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा सिलेंडर
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब अलग-अलग सेक्टर को तय प्रतिशत में दिए जाएंगे. प्राथमिकता 1 (30%) में शैक्षणिक संस्थान और चिकित्सा संस्थान शामिल हैं, जिन्हें 100 प्रतिशत आवश्यकता तक सप्लाई दी जाएगी. प्राथमिकता 2 (35%) में आवश्यक सेवाएं जैसे पुलिस, सुरक्षा बल, केंद्रीय और राज्य सेवाएं, महिला एवं बाल विकास संस्थान, वृद्ध, महिला और बच्चों के आश्रय स्थल शामिल हैं|
होटल और रेस्टोरेंट को इतने प्रतिशत मिलेगी गैस
प्राथमिकता 3 में होटल और रेस्टोरेंट/कैंटीन को 9 प्रतिशत तथा ढाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7 प्रतिशत गैस दी जाएगी. प्राथमिकता 4 (5%) में उद्योग जैसे फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री और डेयरी शामिल हैं, जबकि प्राथमिकता 5 (5%) में अन्य उद्योग और अन्य उपयोग को रखा गया है. सप्लाई के तहत सिलेंडर 5 किलो, 19 किलो, 47.5 किलो और 425 किलो पैक साइज में उपलब्ध कराए जाएंगे|


तेजस्वी यादव का आरोप- भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब
आंसरशीट में लिखा संदेश- “33 नंबर देकर आशीर्वाद दें”
नीतीश कुमार को लेकर उठे सवालों पर मंत्री का पलटवार
118 किमी की धार्मिक यात्रा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सामाजिक एकता का संदेश
ईरानी उपराष्ट्रपति की चेतावनी से डिप्लोमैटिक हलचल तेज
नक्सल मुक्त बस्तर की ओर कदम, सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी
लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
अनफ्रीज फंड्स को लेकर बढ़ी कूटनीतिक हलचल, सच्चाई पर बना संशय