बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 400 करोड़ के आंकड़े को भारत में पार कर दिया। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। यही कारण है कि ‘धुरंधर 2’ धुआंधार तरीके से रिकॉर्ड्स बनाती जा रही है। जानते हैं अब तक कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और अब तक किन-किन कीर्तिमानों को स्थापित कर चुकी है रणवीर सिंह की फिल्म?
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड्स
‘धुरंधर 2’ लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस क्रम में फिल्म पेड प्रिव्यू में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म से लेकर सबसे बड़े ओपनिंग डे, सबसे बड़े शनिवार, सबसे बड़े रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है।
‘धुरधर: द रिवेंज’ ने ओपनिंगक वीकेंड यानी शुरुआती चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।
‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
- ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रिव्यू और पहले दिन का कलेक्शन मिलाकर भारत में 145 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि ओवरसीज कलेक्शन 52 करोड़ रुपए का रहा।
- दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 83 करोड़ की कमाई की। जबकि ओवरसीज कलेक्शन 46 करोड़ रुपए रहा।
- तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने भारत में 117 करोड़ रुपए जुटाए। वहीं ओवरसीज कलेक्शन में फिल्म 58 करोड़ रुपए हासिल कर पाई।
- चौथे दिन शनिवार को फिल्म ने सबसे अधिक 121 करोड़ रुपए की कमाई भारत में की। जबकि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 56 करोड़ रुपए रहा।
- इस तरह से ओपनिंग वीकेंड में भारत में फिल्म ने 466 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। जबकि ग्रॉस कलेक्शन भारत में 550 करोड़ रुपए का रहा।
- वहीं ओवरसीज कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में 211 करोड़ रुपए रहा।
- इस तरह से फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 761 करोड़ रुपए पहुंच गया।
तारीफ के साथ-साथ आलोचनाओं का भी शिकार हो रही ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। फिल्म में पहले पार्ट से आगे की कहानी बताई गई है। बेशक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार रिकॉर्ड्स बना रही है। लेकिन इस बार फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं। प्रशंसा के साथ-साथ फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।


तेजस्वी यादव का आरोप- भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब
आंसरशीट में लिखा संदेश- “33 नंबर देकर आशीर्वाद दें”
नीतीश कुमार को लेकर उठे सवालों पर मंत्री का पलटवार
118 किमी की धार्मिक यात्रा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सामाजिक एकता का संदेश
ईरानी उपराष्ट्रपति की चेतावनी से डिप्लोमैटिक हलचल तेज
नक्सल मुक्त बस्तर की ओर कदम, सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी
लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
अनफ्रीज फंड्स को लेकर बढ़ी कूटनीतिक हलचल, सच्चाई पर बना संशय