जन्मदिन पर अन्नू कपूर ने किया नए प्ले 'ट्रिपल ए' का एलान, कहा- 'नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने की भी प्लानिंग'
मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और टेलीविजन प्रेजेंटर अन्नू कपूर आज 20 फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्होंने अपने नए प्ले 'ट्रिपल ए' का एलान किया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अन्नू कपूर ने अपने फैंस को बधाईयों के लिए शुक्रिया कहा। इसी के साथ उन्होंने अपने आगामी प्ले 'ट्रिपल ए' को लेकर भी जानकारी शेयर कीं। अन्नू कपूर ने कहा, 'मैं सर सिडनी पोइटियर को सलाम करता हूं। वह अमेरिकन सिनेमा के एक आइकॉनिक एक्टर, एक जबर्दस्त परफॉर्मर और एक मास्टर आर्टिस्ट थे। उन्होंने याद किया कि पोइटियर एकेडमी अवॉर्ड पाने वाले पहले ब्लैक एक्टर्स में से एक थे। साथ ही फिल्म 'टू सर, विद लव' का भी जिक्र किया। अपने खास दिन पर अन्नू कपूर ने अपने नए थिएटर वेंचर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'ट्रिपल A' टाइटल वाले इस प्ले का अर्थ है- 'आर्ट, आर्टिस्ट और ऑडियंस'।
नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने की प्लानिंग
अन्नू कपूर के मुताबिक यह नाटक उनके क्रिएटिव एसोसिएट्स अरुणिमा मिश्रा, देवेंद्र बलसरफ और सूफी खान के सपोर्ट से लिखा गया है। अभी इसके ऑडिशन चल रहे हैं और दो सेशन पहले ही पूरे हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हम ऐसे युवा लड़के और लड़कियों की तलाश में हैं, जो डांस में भी माहिर हों'। 70 वर्षीय एक्टर ने आगे कहा कि वे उन्हें अब क्रिएटिव सैटिस्फैक्शन चाहिए और वे एक या दो नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जो भी बनाऊंगा, वह असली और प्योर होगा'।


तेजस्वी यादव का आरोप- भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब
आंसरशीट में लिखा संदेश- “33 नंबर देकर आशीर्वाद दें”
नीतीश कुमार को लेकर उठे सवालों पर मंत्री का पलटवार
118 किमी की धार्मिक यात्रा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सामाजिक एकता का संदेश
ईरानी उपराष्ट्रपति की चेतावनी से डिप्लोमैटिक हलचल तेज
नक्सल मुक्त बस्तर की ओर कदम, सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी
लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
अनफ्रीज फंड्स को लेकर बढ़ी कूटनीतिक हलचल, सच्चाई पर बना संशय