रायपुर में चाकू लहराने वालों पर सख्ती, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। शहर में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Raipur Police Action लगातार जारी है। इसी कड़ी में डीसीपी नॉर्थ ज़ोन के निर्देश पर 5 और 6 फरवरी 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक प्रकरण में 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों के विरुद्ध सुधारात्मक प्रक्रिया अपनाई गई है।
पहला मामला थाना पण्डरी क्षेत्र का है, जहां हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, मोवा के कक्षा कक्ष के भीतर कुछ छात्र चाकू लहराते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में मुख्य आरोपी सुशांत प्रधान (19 वर्ष), निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सड्डू, कक्षा 12वीं का छात्र पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू जब्त किया और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया। वीडियो में शामिल अन्य तीन नाबालिगों को समझाइश देते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
दूसरा मामला थाना गुढ़ियारी का है, जहां 5 फरवरी को भरत नगर, झंडा चौक के पास बीरे साहू (28 वर्ष) को अवैध रूप से चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई।
तीसरा प्रकरण थाना खमतराई क्षेत्र का है, जहां शेरे पंजाब होटल के सामने कृष्णा निषाद उर्फ मोटा (26 वर्ष) को धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।


नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें