रायपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 100 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Raipur Illegal Liquor Case : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। अवैध शराब की खरीदी, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देशानुसार रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम जोन पुलिस को 2 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना स्थित देवारपारा इलाके में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय सोनवानी निवासी देवारपारा, टिकरापारा बताया।
जब पुलिस ने आरोपी के पास रखी बोरी की तलाशी ली, तो उसमें 100 पौवा देशी शराब मिली। आरोपी शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी अजय सोनवानी पिता गोपीचंद सोनवानी, उम्र 32 वर्ष, के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 95/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्त शराब और बिक्री की रकम को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
ऑनलाइन मैरिज स्कैम का खुलासा, 37 लाख से ज्यादा की ठगी
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार