स्वास्थ्य भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई मतदान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ
रायपुर : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के प्रति प्रतिबद्धता तथा देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में यहां भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपने दायित्वों के प्रति संकल्प व्यक्त किया।
संचालनालय परिसर में आयोजित समारोह में संचालक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मतदान दिवस की शपथ ली। शपथ के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम ने मतदाता जागरूकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का संदेश दिया।


चुनावी मैदान में टेक्नोलॉजी का नया प्रयोग: एआई अवतार के जरिए प्रचार कर रहे विजय
मजबूरी की इंतहा: बहन की चिता बाथरूम में जलाई, सिस्टम पर उठे सवाल
दाऊद इब्राहिम गैंग की रणनीति में बड़ा बदलाव, 4 राज्यों में फैलाया नकली नोट का नेटवर्क
अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से एशियाई बाजारों में जोश
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: भेदभाव को बताया अन्याय का रूप, कर्मचारी को मिला न्याय
QCO टेस्टिंग के महंगे खर्च से MSME परेशान, GTRI ने उठाई आवाज
कर्ज संकट गहराया: यूएई की पाकिस्तान से 3 अरब डॉलर लौटाने की सख्त अपील
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार सफर, जानें नया रूट और खासियतें
थार और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
प्रेमी संग भागने पर महिला की हत्या, परिवार पर लगा ऑनर किलिंग का आरोप
तापमान 40 डिग्री के पार, लोगों का जीना मुश्किल